{"_id":"5d84e8558ebc3e93c95f17ce","slug":"now-fraud-case-registered-against-azam-khan-late-mother","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब आजम खां की दिवंगत मां के खिलाफ भी धोखाधड़ी का मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब आजम खां की दिवंगत मां के खिलाफ भी धोखाधड़ी का मुकदमा
Sat, 21 Sep 2019 01:49 AM IST
Avdhesh Kumar
अमर उजाला ब्यूरो, रामपुर
अमर उजाला ब्यूरो, रामपुर
Published by: Avdhesh Kumar
Updated Sat, 21 Sep 2019 01:49 AM IST
विज्ञापन
Azam Khan
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोकसभा सांसद आजम खां के साथ-साथ अब उनके परिजनों के खिलाफ भी एक के बाद एक मुकदमे दर्ज हो रहे हैं। जिला कारागार की जमीन की खरीद-बिक्री करने के आरोप में गंज थाना पुलिस ने सांसद आजम खां की दिवंगत मां अमीर जहां बेगम, बेटे मोहम्मद अदीब खां और बहन नसरीन सहित 37 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
पुलिस ने यह कार्यवाही नायब तहसीलदार कृष्ण गोपाल मिश्रा की तहरीर के आधार पर की है। भाजपा नेता आकाश सक्सेना ने जिलाधिकारी से शिकायत की थी कि जिला जेल में जिस स्थान पर एक समय में फांसी घर हुआ करता था। यह जमीन अब सांसद आजम खां के रिश्तेदारों और करीबियों के कब्जे में है।
विज्ञापन
जिलाधिकारी आन्जनेय कुमार सिंह ने इस मामले में जांच के आदेश दिए थे। इसके बाद राजस्व विभाग की टीम ने जमीन की पैमाइश की थी। जांच में यह साबित हुआ कि यह जमीन श्रेणी सात (सरकारी) है। जमीन वाहिद और खुर्शीद के नाम पर चढ़ गई। इसके बाद वाहिद और खुर्शीद ने अन्य लोगों को यह जमीन बेच दी।
विज्ञापन
जमीन के बैनामों पर शाजेब खां, मोहम्मद इकबाल और फारुख आदि के नाम गवाह के रूप में अंकित हैं। पुलिस ने जमीन की खरीद, बिक्री करने वालों के साथ-साथ बैनामों के गवाहों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। मामले में आजम खां की दिवंगत मां अमीर जहां बेगम का नाम भी रिपोर्ट में शामिल है, अमीर जहां बेगम का निधन साल 2013 में हो गया है।
जिलाधिकारी आन्जनेय कुमार सिंह ने बताया कि जेल कारागार की जमीन खरीदने-बेचने वालों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा दी गई है। इस मामले में शामिल अन्य लोगों की पहचान की जा रही है। ताकि पता चला सके कि जमीन किसके दबाव में खरीदी-बेची गई थी।
इन लोगों के खिलाफ दर्ज हुई रिपोर्ट:
मोहम्मद अदीब खां, जाने आलम, सलीम खां, फरीद बी, शहाना बी, अमीर जहां बेगम, केसर जहां, सईद अहमद, परवीज जहां, रहब्बर खां, तूबा खान, रूमा बी, मंसूर अली, मोहम्मद आरिफ, शहाना, शगुफ्ता अंजुम, मोहम्मद इरफान, मोहम्मद रिजवान, नसरीन, मेहरून निशा, शहदाव, श्रीमति हुसैन, साबरी बेगम, नूर जहां, मोहम्मद मोईन, शादाब अहमद, दानिश, फैसल अहमद, रजिया अहमद, हाजरा बेगम, बाबू खां, अकरम खां, नसीम, वाहिद, खुर्शीद मियां, शाजेव खां, मोहम्मद इकबाल फारुख।
वहीं इस पर रामपुर जिलाधिकारी आन्जनेय कुमार सिंह ने कहा कि जेल की जमीन खरीद-बेचने के मामले में दर्ज हुए मुकदमे में सांसद आजम खां की दिवंगत मां के नाम पर भी मुकदमा दर्ज हो गया है। पुलिस को सूचित कर दिया गया है कि मुकदमे से उनका नाम हटा दे।