{"_id":"5d8ae4888ebc3e93c52efc44","slug":"notices-torn-after-some-time-from-rampur-house-of-azam-khan","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आजम खां के घर पर नोटिस लगाने के कुछ देर बाद ही फाड़े, किसने किया ये सब, पुलिस हैरान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आजम खां के घर पर नोटिस लगाने के कुछ देर बाद ही फाड़े, किसने किया ये सब, पुलिस हैरान
Wed, 25 Sep 2019 09:22 AM IST
शाहरुख खान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रामपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रामपुर
Published by: शाहरुख खान
Updated Wed, 25 Sep 2019 09:22 AM IST
विज्ञापन
आजम खां के घर के बाहर लगे नोटिस
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किसानों की जमीन कब्जाने के मामलों में दर्ज मुकदमों की जांच कर रही स्थानीय एसआईटी (विशेष जांच दल) ने सांसद आजम खां को 27 नोटिस जारी किए हैं। 27 नोटिस इसलिए जारी किए हैं कि इस मामले में सांसद के खिलाफ 27 मुकदमे दर्ज हैं।
एसआईटी ने आजम खां को नोटिस जारी कर इन मुकदमों के संबंध में 25 सितंबर तक अपना कथन अंकित कराने को कहा है। आजम खां के घर पर किसी ने नोटिस को रिसीव नहीं किया तो इसे उनके घर पर चस्पा कर दिया गया। हालांकि, कुछ देर बाद ही नोटिस गेट से फाड़ दिए।
मामला ग्राम मझरा आलियागंज का है। जुलाई माह में 26 किसानों ने अजीमनगर थाने में तहरीर दी थी, जिसमें आरोप लगाया था कि आजम खां ने उनकी जमीन पर कब्जा कर उसे जौहर यूनिवर्सिटी में शामिल कर लिया गया है। आजम खां उनको अपनी जमीन पर आने-जाने नहीं देते हैं।
विज्ञापन
शिकायत करने पर जेल भेजवाने की धमकी दी थी। इस मामले में अजीमनगर थाने में 26 किसानों की तहरीर के आधार पर आजम खां, तत्कालीन सीओ आले हसन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। एक मुकदमा जिला प्रशासन की ओर से दर्ज कराया गया है।

पुलिस अधीक्षक डॉ. अजय पाल ने इन मुकदमों की जांच के लिए स्थानीय स्तर पर एसआईटी का गठन कर दिया था, जिसके बाद एसआईटी ने मामले की जांच शुरु कर दी। एसआईटी ने इस मामले को लेकर अब सांसद आजम खां को नोटिस जारी किए हैं।
सभी 27 मामलों में जारी 27 नोटिसों में आजम खां को 25 सितंबर को एसआईटी के समक्ष पेश होने के लिए कहा गया है। गंज पुलिस नोटिस तामील कराने के लिए आजम खां के घर पहुंची, तो वहां कोई नहीं मिला, जिसके बाद पुलिस ने सभी नोटिस आजम खां के घर के मुख्य द्वार पर चस्पा कर दिए।
एसआईटी के निरीक्षक दिनेश गौड़ ने बताया कि किसानों की जमीन कब्जाने के मामले में जो 27 मुकदमे दर्ज हुए हैं, उसमें सांसद आजम खां अपना कथन अंकित कराने के लिए नोटिस जारी किया है। नोटिस 23 सितंबर को जारी किए गए हैं और सांसद से अपना बयान 25 तक अंकित कराने के लिए कहा गया है।

कुछ देर बाद ही गेट से फाड़े गए नोटिस
पुलिस के नोटिस चस्पा करने के कुछ देर बाद ही नोटिस मुख्य द्वार से गायब हो गए। नोटिस किसी ने फाड़ दिए। नोटिस किसने फाड़ा इस बारे में किसी को कोई जानकारी नहीं है।
जौहर ट्रस्ट के पदाधिकारियों को भी जारी हो चुका नोटिस
किसानों की जमीन कब्जाने के मामले की जांच कर रही एसआईटी ने जौहर ट्रस्ट के कई पदाधिकारियों को बयान दर्ज कराने के लिए नोटिस जारी किए हैं। एसआईटी ने राज्यसभा सदस्य डॉ. तजीन फात्मा, विधायक अब्दुल्ला आजम, विधायक नसीर खां, अदीब आजम और सलीम कासिम एसआईटी नोटिस जारी कर चुकी है। इनमें से सिर्फ नसीर खां ने एसआईटी को अपने बयान दर्ज कराए हैं। इसके अलावा अन्य किसी पदाधिकारी ने एसआईटी को बयान देने से इंकार कर दिया है।