{"_id":"5d8a50a78ebc3e014b5fa1ea","slug":"notice-to-azajm-kha-by-sit-moradabad-news-mbd3233778181","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसआईटी ने आजम खां को जारी किए 27 नोटिस, घर पर चस्पा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसआईटी ने आजम खां को जारी किए 27 नोटिस, घर पर चस्पा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामपुर। किसानों की जमीन कब्जाने के मामलों में दर्ज मुकदमों की जांच कर रही स्थानीय एसआईटी (विशेष जांच दल) ने सांसद आजम खां को 27 नोटिस जारी किए हैं। 27 नोटिस इसलिए जारी किए हैं कि इस मामले में सांसद के खिलाफ 27 मुकदमे दर्ज हैं। एसआईटी ने आजम खां को नोटिस जारी कर इन मुकदमों के संबंध में 25 सितंबर तक अपना कथन अंकित कराने को कहा है। आजम खां के घर पर किसी ने नोटिस को रिसीव नहीं किया तो इसे उनके घर पर चस्पा कर दिया गया।
मामला ग्राम मझरा आलियागंज का है। जुलाई माह में 26 किसानों ने अजीमनगर थाने में तहरीर दी थी, जिसमें आरोप लगाया था कि आजम खां ने उनकी जमीन पर कब्जा कर उसे जौहर यूनिवर्सिटी में शामिल कर लिया गया है। आजम खां उनको अपनी जमीन पर आने-जाने नहीं देते हैं। शिकायत करने पर जेल भेजवाने की धमकी दी थी। इस मामले में अजीमनगर थाने में 26 किसानों की तहरीर के आधार पर आजम खां, तत्कालीन सीओ आले हसन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। एक मुकदमा जिला प्रशासन की ओर से दर्ज कराया गया है। पुलिस अधीक्षक डॉ. अजय पाल ने इन मुकदमों की जांच के लिए स्थानीय स्तर पर एसआईटी का गठन कर दिया था, जिसके बाद एसआईटी ने मामले की जांच शुरु कर दी। एसआईटी ने इस मामले को लेकर अब सांसद आजम खां को नोटिस जारी किए हैं। सभी 27 मामलों में जारी 27 नोटिसों में आजम खां को 25 सितंबर को एसआईटी के समक्ष पेश होने के लिए कहा गया है। गंज पुलिस नोटिस तामील कराने के लिए आजम खां के घर पहुंची, तो वहां कोई नहीं मिला, जिसके बाद पुलिस ने सभी नोटिस आजम खां के घर के मुख्य द्वार पर चस्पा कर दिए। एसआईटी के निरीक्षक दिनेश गौड़ ने बताया कि किसानों की जमीन कब्जाने के मामले में जो 27 मुकदमे दर्ज हुए हैं, उसमें सांसद आजम खां अपना कथन अंकित कराने के लिए नोटिस जारी किया है। नोटिस 23 सितंबर को जारी किए गए हैं और सांसद से अपना बयान 25 तक अंकित कराने के लिए कहा गया है।