फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Nothing happens without God's will

भगवान की मर्जी के बगैर कुछ नहीं होता : साक्षी गोपाल दास

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 05 Dec 2023 02:04 AM IST
विज्ञापन
Nothing happens without God's will
मुरादाबाद।
विज्ञापन

इस्कॉन प्रचार समिति की ओर से पीलीकोठी सिविल लाइंस में सोमवार को छठवें दिन की कथा का आयोजन किया गया। कथा व्यास साक्षी गोपाल दास ने श्रद्धालुओं को श्रीमद्भागवत कथा सुनाई। पुरोहित सतीश उनियाल, पुरोहित विनोद प्रसाद के द्वारा संयुक्त पूजा अर्चना कथा व्यास से संपन्न करवाई।

कथा व्यास ने भक्तों को महामंत्र का जाप करवाया। उन्होंने कहा कि धनी, बलवान, सामान्य व्यक्ति को अपनी ओर आकर्षित कर लेता है। मीठी-मीठी बातें बोलकर वैरागी भी अपनी ओर दूसरों का ध्यान आकर्षित कर लेता है। समाज में जो कुछ हो रहा है, बिना भगवान की मर्जी के कुछ नहीं होता। भगवान श्रीकृष्ण के बराबर कोई नहीं है। मीरा बाई ने भी कहा है कि मेरे तो गिरधर गोपाल दूसरा न कोई। भगवान कृष्ण को जानने का तथ्य जिसने जान लिया, उससे बड़ा कोई नहीं। उन्होंने कहा कि मनुष्य को क्रोध नहीं करना चाहिए, क्योंकि क्रोध में रहने वाले व्यक्ति की बुद्धि काम करना बंद कर देती है। सुबह प्रभात फेरी लाइनपार में निकाली गई। इसमें संजीव यादव और चमन कक्कड़ ने सहयोग किया। इस दौरान किशन लाल ढल, करन, राजेश भारतीय, विशाल जिंदल, अशोक सिक्का, दिनेश चंद, विकास रस्तोगी, पंकज गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed