{"_id":"570c1e2d4f1c1bdb4a4a6d14","slug":"not-start-wheat-trading-in-state","type":"story","status":"publish","title_hn":"अभी तक शुरू नहीं हुए गेहूं खरीद केंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अभी तक शुरू नहीं हुए गेहूं खरीद केंद्र
ब्यूरो/अमर उजाला, /मुरादाबाद
Updated Tue, 12 Apr 2016 03:29 AM IST
विज्ञापन
गेहूं खरीद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गेहूं खरीद सत्र भले ही शुरू हो गया है लेकिन अभी कई जगह सेंटर ही नहीं खुले हैं। सोमवार को कमिश्नर ने समीक्षा में अफसरों को निर्देश दिए कि दो दिन के भीतर सभी सेंटरों को एक्टिव कर दिया जाए। अफसरों को चेकिंग के लिए कहा गया है।
शासन ने मुरादाबाद मंडल में 3.08 लाख मीट्रिक टन गेहूं खरीद का टारगेट दिया है। 1525 रुपये प्रति क्विंटल की दर से गेहूं की खरीद की जानी है। मुरादाबाद जनपद में 56500 मीट्रिक टन, संभल में 78500, बिजनौर में 41000, रामपुर में 92000 और अमरोहा को 40000 लाख मीट्रिक टन का टारगेट दिया गया है।
समीक्षा में मंडलायुक्त सुभाष चंद्र शर्मा ने कहा कि दो दिन के भीतर सभी केंद्रों को शुरू करा दिया जाए। सभी एजेंसियों को बजट का आवंटन हो रहा है। गेहूं खरीद केंद्र राजकीय अवकाश और रविवार को छोड़कर बाकी सभी दिनों में खुले रहेंगे। सभी खरीद एजेंसियों के अफसरों से कहा गया कि केंद्रों पर किसानों के लिए सुविधाएं होनी चाहिए।
विज्ञापन
पेयजल की व्यवस्था रहनी चाहिए। किसानों के बैठने की पर्याप्त व्यवस्था हो। सुबह को नौ बजे से शाम को छह बजे तक सभी दफ्तर खुले रहेंगे। गेहूं की बिक्री के लिए कोई क्षेत्र तय नहीं किया गया है। किसान किसी भी केंद्र पर जाकर अपना गेहूं बेच सकते हैं। जिलाधिकारियों से भी कहा गया कि वह सभी खरीद केंद्रों का निरीक्षण करते रहें।