फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Northern Railway GM inspected several stations, said- the picture will change

Moradabad: उत्तर रेलवे के जीएम ने कई स्टेशनों का निरीक्षण किया, बोले- बदल जाएगी तस्वीर, देखने आएंगे लोग

Sun, 20 Oct 2024 05:45 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: विमल शर्मा Updated Sun, 20 Oct 2024 05:45 PM IST
सार

उत्तर रेलवे के जीएम एके वर्मा ने कहा कि अमृत भारत योजना के तहत रेलवे स्टेशनों का पुनर्निर्माण कर उन्हें विश्वस्तरीय बनाया जा रहा है। दिवाली और छठ पूजा के मद्देनजर रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए स्पेशल ट्रेनें चलाने की तैयारी शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Northern Railway GM inspected several stations, said- the picture will change
मुरादाबाद स्टेशन का निरीक्षण करते जीएम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर रेलवे के जीएम एके वर्मा ने कहा कि आने वाले डेढ़ साल में रेलवे स्टेशनों की तस्वीर बदल जाएगी। रेलवे स्टेशनों को इस तरह तैयार किया जा रहा है कि लोग इन्हें देखने आया करेंगे। अमृत भारत योजना के तहत रेलवे स्टेशनों का पुनर्निर्माण किया जा रहा है। यह बात जीएम ने रेलवे स्टेशन के निरीक्षण के दाैरान कही।

विज्ञापन


जीएम ने कहा कि रेलवे स्टेशनों को विश्व स्तर का तैयार किया जा रहा है। जिस शहर की जो विशेषता है, उसे रेलवे स्टेशनों पर प्रदर्शित किया जा रहा है। इसके अलावा रेलवे स्टेशनों की अच्छी डिजायनिंग की जा रही है। यात्री सुविधा बढ़ाने के साथ ही यह भी देखा जा रहा है कि लोगों को जोड़ने के लिए और क्या-क्या किया जा सकता है।
विज्ञापन


अभी केवल यात्रा करने वाले लोग ही रेलवे स्टेशनों पर पहुंचते हैं, लेकिन आने वाले समय में लोग रेलवे स्टेशनों को देखने के लिए भी आया करेंगे।

दिवाली से पहले चलेंगी और स्पेशल ट्रेनें, तैयारी पूरी

जीएम ने कहा कि त्योहारी सीजन शुरू हो गया है। यात्रियों की संख्या बढ़ने लगी है। दिवाली और छठ पूजा पर बड़ी संख्या में यात्री सफर करते हैं। दिवाली और छठ पूजा पर आने और जाने वालों की बढ़ती संख्या को देखते हुए रेलवे ने स्पेशल ट्रेनें चलाने की तैयारी शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

गंदगी मिलने पर जताई नाराजगी 

निरीक्षण के दौरान जीएम एके वर्मा को रोजा और शाहजहांपुर में गंदगी मिली। इसके अलावा सफाई निरीक्षक और अन्य कर्मचारी बिना वर्दी के मिले। जिस पर उन्होंने नाराजगी जताते हुए इसमें सुधार करने के निर्देश दिए। उन्होंने शनिवार को रोजा से लेकर गाजियाबाद तक स्टेशनों का निरीक्षण किया।

शनिवार सुबह वह रोजा रेलवे स्टेशन पर पहुंच गए थे। यहां उन्होंने रेलवे स्टेशन पर गंदगी देखी तो नाराजगी जताई। इसके अलावा उन्होंने शाहजहांपुर और बरेली रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया।

मुरादाबाद रेलवे स्टेशन पर खरीदे पीतल के उत्पाद 

जीएम ने शनिवार दोपहर करीब पौने तीन बजे स्पेशल ट्रेन से मुरादाबाद रेलवे स्टेशन पर पहुंचे। उनके पहुंचने से पहले ही मंडलीय अधिकारियों ने व्यवस्थाएं चौक चौबंद कर ली थीं। जीएम ने रेलवे स्टेशन पर एक स्टेशन एक उत्पाद स्टॉल का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने  पीतल के उत्पाद भी खरीदे।

जीएम से मिले नरमू के पदाधिकारी 

नॉर्दर्न रेलवे मेंस यूनियन मुरादाबाद मंडल के मंडल मंत्री राजेश चौबे ने अन्य पदाधिकारियों के साथ जीएम एके वर्मा से मुलाकात की। उन्होंने समस्याओं के निस्तारण के लिए ज्ञापन सौंपा। वहीं, उरमू ने जीएम दौरे का बहिष्कार किया। उरमू के मंडल मंत्री शलभ सिंह ने कहा कि रेलकर्मी पुरानी पेंशन योजना काे लागू कराने की मांग कर रहे हैं।

बैठक कर की विकास कार्यों की समीक्षा 

मुरादाबाद रेलवे स्टेशन का निरीक्षण करने के बाद जीएम ने डीआरएम समेत मंडलीय अधिकारियों के साथ करीब ढाई घंटे बैठक की और रेलवे स्टेशनों पर किए जा रहे विकास कार्याें की समीक्षा की। उन्होंने इस दौरान अफसरों को निर्देश दिए कि सुरक्षा और विकास कार्याें के निर्माण में कोई लापरवाही न बरती जाए।

अगर किसी अधिकारी ने लापरवाही की तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने यात्रियों की सुविधा पर विशेष ध्यान दिया। बैठक में डीआरएम राज कुमार सिंह, सीनियर डीसीएम आदित्य गुप्ता, सीनियर डीसीएम फ्रंट रिचा शर्मा, सीनियर डीओएम अंजू सिंह समेत अन्य रेल अधिकारी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed