{"_id":"5d78d5c18ebc3e017e52b518","slug":"non-of-the-trustee-of-azam-khans-jauhar-university-present-before-police-for-statement","type":"story","status":"publish","title_hn":"रामपुर: बयान देने नहीं आए जौहर ट्रस्ट के सदस्य, अब अदालत जाएगी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रामपुर: बयान देने नहीं आए जौहर ट्रस्ट के सदस्य, अब अदालत जाएगी पुलिस
Wed, 11 Sep 2019 04:43 PM IST
Prachi Priyam
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरादाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरादाबाद
Published by: Prachi Priyam
Updated Wed, 11 Sep 2019 04:43 PM IST
विज्ञापन
आजम खान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चारों ओर से आरोपों की बौछार के बीच मुश्किलों से घिरते जा रहे सपा सांसद आजम खान के खिलाफ रामपुर पुलिस अब अदालत का दरवाजा खटखटाने की तैयारी कर रही है। जौहर यूनिवर्सिटी के निर्माण के दौरान किसानों से जबरन जमीन हड़पने के मामले में बुधवार को जौहर ट्रस्ट के पदाधिकारी अपना बयान दर्ज कराने के लिए पुलिस के सामने पेश नहीं हुए, जिसके बाद प्रशासन ने कोर्ट जाने का फैसला लिया है।
विज्ञापन
बता दें कि पुलिस की ओर से यूनिवर्सिटी के ट्रस्ट के बयान दर्ज करने के लिए तीन दिनों की समय सीमा तय की गई थी। इसके बाद भी वे अनुपस्थित रहे। बता दें कि यूनिवर्सिटी के ट्रस्ट में सपा सांसद आजम खान, उनके दोनों बेटे, पत्नी तजीन फातिमा और बहन पदाधिकारी हैं।
विज्ञापन
गौरतलब है कि इससे पहले आजम खान के खिलाफ जमीन हड़पने के मामले को लेकर कई केस दर्ज हो चुके हैं। अकेले सांसद के खिलाफ कुल 80 मुकदमे दर्ज हैं। वहीं पिछले दिनों उनकी पत्नी और बेटों के खिलाफ भी मकान के आगे नोटिस चस्पा किया गया था।
विज्ञापन