{"_id":"607209bf8ebc3ec89440e3b9","slug":"nodal-officer-react-on-large-area-conenment-news-city-news-mbd3859279190","type":"story","status":"publish","title_hn":"30 से 40 घरों पर बना रहे थे कंटेनमेंट जोन, नोडल अधिकारी बिफरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
30 से 40 घरों पर बना रहे थे कंटेनमेंट जोन, नोडल अधिकारी बिफरे
विज्ञापन
मुरादाबाद। कोरोना संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए जिले में कैंप कर रहे नोडल अधिकारी और विशेष सचिव डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी शनिवार को उस समय विफर गए, जब 30 से 40 घरों पर कंटेनमेंट जोन बने देखे। सबसे पहले उन्होंने बुद्धि विहार में सहायक नगर आयुक्त गंभीर सिंह और सिटी मजिस्ट्रेट महेंद्र पाल सिंह पर नाराजगी जताई। कहा कि आदेश का शत प्रतिशत पालन हो और दस घरों पर बैरिकेडिंग करवाकर कंटेनमेंट जोन बनवाएं।
कोविड प्रोटोकॉल का पालन कराने और संक्रमण की रोकथाम के लिए नोडल अधिकारी ने शनिवार को कंटेनमेंट जोन में तैयारियों और सफाई की जमीनी हकीकत परखी। इस दौरान नोडल अधिकारी तब विफर गए, जब बुद्धि विहार जीआईसी के वार्ड संख्या 65 में कोरोना संक्रमित मिलने पर 26 मकानों का कंटेनमेंट जोन पाया। उन्होंने लोगों से पूछा कि कूड़ा उठाया जा रहा है तो लोगों ने मना कर दिया। सभी की टेस्टिंग भी नहीं कराई गई थी। ऐसा तब हुआ, जब नोडल अधिकारी ने शुक्रवार को ही अधिकतम दस मकानों के बीच कंटेनमेंट जोन बनाने का निर्देेश दिया था।
उनका मानना है कि कम घरों पर कटेंनमेंट जोन होने से सभी की टेस्टिंग आसानी से हो जाएगी। साथ ही उन पर आसानी से नजर रखी जा सकती है। उन्हें संक्रमण फैलाने से रोकने के लिए घरों से न निकलने दिया जाए। उनके घरों का अलग कूड़ा उठाया जाना चाहिए। सफाई व्यवस्था दुरुस्त हो। यहां सुबह और शाम को सैनिटाइजेशन किया जाए। तभी कोरोना संक्रमण को फैलने से रोका जा सकेगा। निर्देश के बाद भी ऐसा न मिलने पर उन्होंने नाराजगी जताई और अधिकतम दस घरों पर कंटेनमेंट जोन बनाने को कहा। कहा कि इसमें वालंटियर्स की मदद ली जाए। हर कंटेनमेंट जोन में निगरानी समिति के लोगों को अलर्ट किया जाए। उन्होंने जामा मस्जिद के पास के इलाके का भी भ्रमण किया।
विज्ञापन
डीएम के पॉजिटिव होने के बाद तेज हुई तैयारियां
कोरोना डोज के बाद भी डीएम के संक्रमित होने से कोविड प्रोटोकाल की सभी तैयारियां और तेज कर दी गई है। शहर में सैनिटाइजेशन की भी व्यवस्था की जा रही है। सहायक नगर आयुक्त गंभीर सिंह ने बताया कि संक्रमित इलाकों में सफाई के अलावा मलिन बस्तियों व प्रमुख बाजारों में विशेष सफाई अभियान चलाने की तैयारी है।
नोडल अधिकारी आज भी जांचेंगे व्यवस्था
नोडल अधिकारी ने बताया कि शनिवार को कंटेनमेंट में अनेक कमियां मिली हैं, जिन्हें दुरुस्त कराया गया है। रविवार को कंटेनमेंट जोन की व्यवस्थाओं को फिर जांचेंगे। आदेश के बाद भी यदि लापरवाही मिली तो जिम्मेदारों पर कार्रवाई भी की जाएगी।