{"_id":"621fbdd0c5c7875992126f0e","slug":"no-rooms-in-train-of-purvanchal-city-news-mbd4204332149","type":"story","status":"publish","title_hn":"किल्लत : पूर्वांचल की सभी ट्रेनों में होली तक सीटें फुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किल्लत : पूर्वांचल की सभी ट्रेनों में होली तक सीटें फुल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुरादाबाद। होली से 15 दिन पहले ही पूर्वांचल जाने वाली सभी ट्रेनों में सीटें फुल हो गई हैं। मुरादाबाद से लखनऊ, बनारस, गोरखपुर और बिहार के विभिन्न जनपदों तक जाने के लिए कई ट्रेनों में वेटिंग टिकट भी मिलने बंद हो गए हैं। ऐसे में लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। हालांकि 10 मार्च से होली स्पेशल ट्रेनों में बुकिंग की शुरूआत हो जाएगी। इससे यात्रियों को कुछ राहत मिलेगी।
मुरादाबाद मंडल से सबसे ज्यादा यात्री पूर्वांचल के लिए ही सफर करते हैं। फिलहाल त्योहार से पहले अपने निजी और जरूरी काम से जाने वाले लोगों को ट्रेनों में जगह नहीं मिल रही है। मुरादाबाद से बिहार जाने वालों के लिए लंबी दूरी के कारण बसों में यात्रा करना बेहद मुश्किल होता है। पहले यहां यहां से लखनऊ जाना पड़ता है, उसके बाद बनारस और आगे जाने के लिए दो बसें और बदलनी पड़ती हैं। वहीं, बसों में ट्रेनों की अपेक्षा किराया भी काफी महंगा है, इसके चलते यात्री ट्रेनों पर ही निर्भर हैं। कई ट्रेनों में रेलवे अनारक्षित टिकट की सुविधा भी दे रहा है। हालांकि अनारक्षित बोगियों में भारी भीड़ के चलते सफर करना आसान नहीं है। दूसरी ओर, दिल्ली, सहारनपुर, पंजाब जाने वाली ट्रेनों में भी सीटें फुल हो गई हैं। सीनियर डीसीएम सुधीर सिंह का कहना है कि ट्रेनों में लगातार बढ़ती वेटिंग लिस्ट को देखते हुए स्पेशल ट्रेनों की व्यवस्था की गई है। इन ट्रेनों में जल्द ही बुकिंग शुरू हो जाएगी। इसके बाद यात्रियों को आसानी से कंफर्म टिकट मिल सकेंगे। इसके अलावा रेलवे बोर्ड के निर्देशों के बाद जोनल मुख्यालय अनारक्षित टिकटों की बिक्री पर रणनीति बना रहा है। जल्द ही इससे संबंधित घोषणा भी हो सकती है।