फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   no extra trains run on mahakumbh haridwar

महाकुंभ : शाही स्नान के लिए नहीं चलेंगी अतिरिक्त ट्रेनें, जीएम का इनकार

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 06 Feb 2021 02:23 AM IST
विज्ञापन
no extra trains run on mahakumbh haridwar
मुरादाबाद। हरिद्वार में आयोजित किए जा रहे महाकुंभ में शाही स्नान की तिथियों से पहले अतिरिक्त ट्रेनें नहीं चलेंगी। साथ ही यात्रियों को आरटीपीसीआर कोविड निगेटिव रिपोर्ट लेकर जाना अनिवार्य होगा, जोकि 72 घंटे से पुरानी न हो। इस पर उत्तर रेलवे के महाप्रबंधक आशुतोष गंगल ने मुहर लगा दी है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि फरवरी माह में 11, 16 और 27 तारीख को शाही स्नान है। इसे लेकर उत्तराखंड सरकार की ओर से एसओपी जारी की गई थी। इस विषय पर शुक्रवार पांच फरवरी को जीएम ने सभी जोनल मुख्यालयों के साथ वार्ता की। कोरोना संक्रमण को ध्यान में रखते हुए बैठक में तय किया गया है कि शाही स्नान से पहले कोई अतिरिक्त ट्रेन नहीं चलाई जाएगी। जो 21 जोड़ी ट्रेनें हरिद्वार, ऋषिकेश या देहरादून के लिए चल रही हैं, केवल वहीं सुचारु रहेंगी। अनारक्षित टिकट की सुविधा बंद रहेगी, कंफर्म आरक्षित टिकट पर ही यात्री सफर कर पाएंगे। कोरोना निगेटिव रिपोर्ट के आधार पर ही कुंभ क्षेत्र में प्रवेश मिलेगा। रिपोर्ट न होने पर वापस लौटा दिया जाएगा। यात्रियों को जागरूक करने के लिए रिजर्वेशन के बाद उनके मोबाइल पर संदेश भेजा जाएगा। जिससे यात्री समय से अपनी कोरोना जांच करा लें। सीनियर डीसीएम रेखा शर्मा ने बताया कि बैठक में प्रदेश सरकार की ओर से जारी की गई एसओपी पर चर्चा की गई है। कोविड नियमों को ध्यान में रखते हुए गर्भवती महिलाओं, छोटे बच्चों और 65 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्गों को कुंभ मेले में न आने की हिदायत दी गई है।
विज्ञापन

24 मेमू ट्रेनें चलाने के लिए रेलवे ने बनाई थी योजना
कुंभ मेले का प्लान तैयार करते समय रेलवे ने 21 जोड़ी ट्रेनों के अलावा मेमू ट्रेनें चलाने की योजना भी बनाई थी। प्रस्ताव में था कि भीड़ बढ़ने पर मुरादाबाद समेत अन्य स्टेशनों से हरिद्वार तक 24 मेमू ट्रेनें चलाई जाएंगी। इसके अलावा ट्रेनों में अतिरिक्त कोच लगाने का भी प्लान था, लेकिन कोरोना संक्रमण और सरकार की गाइडलाइन को ध्यान में रखते हुए रेलवे ने रणनीति बदल दी है। अब न तो मेमू ट्रेनें चलेंगी और न ही ट्रेनों में अतिरिक्त कोच लगाए जाएंगे। गुरुवार को मुरादाबाद दौरे पर आए जीएम आशुतोष गंगल ने कहा था कि यात्रियों को सुविधा देने के साथ साथ हमें यह भी ध्यान रखना होगा कि रेलवे किसी प्रकार से संक्रमण फैलने का कारण न बने।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed