फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   No entry of vehicles in markets from Dhanteras to Diwali

Moradabad News: धनतेरस से दिवाली तक बाजारों में वाहनों की नो एंट्री

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 25 Oct 2024 03:05 AM IST
विज्ञापन
No entry of vehicles in markets from Dhanteras to Diwali
मुरादाबाद।
विज्ञापन

धनतेरस से लेकर दिवाली तक शहर के मुख्य बाजारों में दोपहिया वाहन और ई-रिक्शा के संचालन पर भी पूरी तरह से पाबंदी रहेगी। गुरहट्टी चौराहे से कोतवाली की ओर किसी तरह का कोई वाहन नहीं जाएगा।
धनतेरस यानी 27 अक्तूबर की दोपहर दो बजे से लेकर 31 अक्तूबर की देर रात तक रूट डायवर्जन लागू रहेगा। यातायात पुलिस की ओर से वाहनों को खड़ा करने के लिए अस्थायी पार्किंग की भी व्यवस्था रहेगी। 27 से 31 अक्तूबर तक भारी वाहनों की नो एंट्री का समय सुबह साढ़े पांच बजे से रात दो बजे तक रहेगा।
विज्ञापन

यह रहेगी व्यवस्था
गुरहट्टी चौराहा से टाउन हाल की तरफ दो पहिया, ई-रिक्शा, कार, ऑटो समेत कोई भी वाहन नहीं जा सकेंगे। वाहनों के लिए मंडल आयुक्त कार्यालय के पास और जेल के पास खाली पड़ी जगह में अस्थायी पार्किंग की व्यवस्था की गई है। इसके अलावा घास मंडी जैन धर्मशाला में भी अस्थायी पार्किंग की व्यवस्था की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- टाउन हाल से मंडी चौक की तरफ दो पहिया, ई-रिक्शा, कार, ऑटो समेत अन्य वाहन नहीं जा सकेंगे और न ही वापस आ सकेंगे।
- नीम का प्याऊ से वाहन गुरहट्टी चौराहा और टाउन हाल की तरह नहीं जा सकेंगे।
- इंपीरियल चौराहा से बुध बाजार चौराहा की ओर जानने वाले वाहन हिंदू कॉलेज तक ही जा सकेंगे।
- ताड़ीखाना चौराहे से बुधबाजार की ओर केवल दो पहिया वाहन ही जा सकेंगे।
- संभली गेट से मंडी चौक की ओर दोपहिया वाहन, ई-रिक्शा कार और ऑटो नहीं जा सकेंगे।
- एस कुमार चौराहे से मंडी चौक की ओर कोई वाहन नहीं जा पाएगा।
- जामा मस्जिद चौराहे से मंडी चौक की ओर जाने वाले वाहनों को केवल जीआईसी चौराहे तक ही जाने दिया जाएगा। इन वाहनों की पार्किंग जीआईसी में होगी।
- तहसील स्कूल से चौमुखा पुल की तरफ कोई वाहन नहीं जाएगा और न ही वापस आएगा।
- कटरा नाज से अमरोहा गेट की तरफ कोई वाहन नहीं जाएगा और न ही वापस आएगा।
- बुधबाजार से असालतपुरा चौराहे की तरफ कोई वाहन नहीं जाएगा और न ही वापस आएगा।
- मधुबनी तिराहे से साईं मंदिर की तरफ कोई वाहन नहीं आएगा। इन वाहनों की पार्किंग तहसील किला के पास रहेगी।
- नवीन नगर मोड़ से कोई भी वाहन बाजार में नहीं जाएगा। कांठ रोड पीएसी तिराहे से हरथला तक कोई भी वाहन रोड पर खड़ा नहीं किया जाएगा। इन वाहनों की पार्किंग नई तहसील किला के पास होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed