{"_id":"61688cfa09e03b44d132bdec","slug":"nine-purchasing-centers-will-increase-in-the-district-paddy-procurement-will-start-in-two-days-city-news-mbd406188384","type":"story","status":"publish","title_hn":"धान खरीद: जिले में नौ क्रय केंद्र और बढ़े ,दो दिन में शुरु हो जाएगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धान खरीद: जिले में नौ क्रय केंद्र और बढ़े ,दो दिन में शुरु हो जाएगी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुरादाबाद। जिले में नौ और नए क्रय केंद्र खोल दिए गए हैं। पीसीएफ ने पांच और पीसीयू ने सात नए केंद्र शुरू किए हैं। अनुमति मिलने के बाद अब ये केंद्र दो दिन में धान खरीद शुरू कर देंगे।
डिप्टी आरएमओ राजेश्वर प्रतात सिंह ने बताया कि पीसीएफ के पांच केंद्र बढ़ाए गए हैं। ठाकुरद्वारा ब्लॉक में किसान सेवा सहकारी समिति भायपुर व सुरजन नगर में क्रय केंद्र खोले गए हैं। वहीं साधन सहकारी समीति सरकड़ा खास व नन्हूवाला मानपुर दत्ताराम में धान क्रय केंद्र खोला गया है।
भगतपुर टांडा में साधन सहकारी समिति देवीपुरा में नया खरीद केंद्र खोला गया है। पीसीयू ने भगतपुर टांडा में गुलड़िया साधन सहकारी समिति, बहेड़ी साधन सहकारी समिति, साधन सहकारी समिति खानपुर लक्खी नाजरपुर पंचायत घर, मूंडापांडे सहकारी समिति जगनपुर पंचायत घर, बिसाहट सेवा सहकारी समिति जैतपुर पंचायत घर और सहकारी संघ मंडी ठाकुरद्वारा में नया केंद्र खोला गया है।
विज्ञापन
जिले में अब धान क्रय केंद्रों की संख्या बढ़कर 39 हो गई है। हालांकि शासन स्तर से जिले में 58 केंद्र खोलना मंजूर किया गया है। डिप्टी आरएमओ ने बताया कि एजेंसियों से सेंटर बढ़वाने का प्रयास हो रहा है।