{"_id":"62bb5a4bb174521f655cf120","slug":"nine-more-including-additional-municipal-commissioner-and-his-wife-daughter-found-infected-moradabad-news-mbd4329230113","type":"story","status":"publish","title_hn":"अपर नगर आयुक्त और उनकी पत्नी, बेटी समेत नौ और संक्रमित मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अपर नगर आयुक्त और उनकी पत्नी, बेटी समेत नौ और संक्रमित मिले
विज्ञापन
मुरादाबाद। रविवार को पॉजिटिव केसों की चेन टूटने के बाद लगातार दूसरे दिन भी जिले में संक्रमित मरीजों का मिलना जारी है। मंगलवार को अपर नगर आयुक्त और उनकी पत्नी, बेटी समेत नौ और लोगों में कोरोना की पुष्टि हुई है। संक्रमितों में निर्यातक, इंजीनियर और निजी विश्वविद्यालय की छात्रा शामिल हैं। वहीं यात्रा के उद्देश्य से कोविड की जांच कराने वाले युवक और युवती की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है।
अपर नगर आयुक्त अतुल कुमार को दो दिन से बुखार की शिकायत थी। मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने उनका एंटीजन टेस्ट किया। इसमें वह कोरोना पॉजिटिव पाए गए। इसके बाद टीम ने अपर नगर आयुक्त की पत्नी, बेटी, बेटा और नौकर की कोविड जांच की। बेटे को छोड़कर सभी की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। सभी संक्रमितों को होम आइसोलेट कर दिया गया है। वहीं गांधीनगर निवासी निर्यातक को कुछ दिनों से सर्दी जुकाम था। 26 जून को उन्होंने कोविड की जांच कराई। मंगलवार को आई रिपोर्ट में वह संक्रमित पाए गए। आजादनगर निवासी युवती और रेती स्ट्रीट निवासी युवक ने यात्रा के उद्देश्य से 26 जून को कोरोना की जांच कराई थी। दोनों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। निजी विश्वविद्यालय की बीस वर्षीय छात्रा की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। छात्रा कुछ दिनों से सर्दी जुकाम से पीड़ित थी। वहीं जिगर कॉलोनी निवासी इंजीनियर ने भी सर्दी जुकाम होेने पर कोविड की जांच कराई तो संक्रमित पाए गए।
- जिले में कोरोना के मरीज बढ़ने लगे हैं। मंगलवार को कोरोना के नौ और पॉजिटिव केस मिले हैं। जिले में सक्रिय मरीजों की संख्या अब 26 हो गई है। ऐसे में सावधानी बरतने की जरूरत है। मास्क जरूर लगाएं। शारीरिक दूरी का ख्याल रखें। - डॉ. एमसी गर्ग, सीएमओ