{"_id":"570975e54f1c1b5c2fc810c8","slug":"nikah-in-police-station-than-after-vidaai","type":"story","status":"publish","title_hn":"थाने में निकाह के बाद हुई विदाई ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
थाने में निकाह के बाद हुई विदाई
ब्यूरो/अमर उजाला, कुंदरकी (मुरादाबाद)
Updated Sun, 10 Apr 2016 03:06 AM IST
विज्ञापन
मैरिज
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रेमी ने शादी से इंकार किया तो शुक्रवार की शाम को युवती ने थाना पुलिस को बुला लिया। उसने गंभीर आरोप लगाए तो पुलिस ने प्रेमी युवक को हिरासत में ले लिया। दूसरे दिन शनिवार को थाना परिसर में हुई पंचायत के बाद दोनों का निकाह कर दिया गया और थाना पुलिस के सामने ही दुल्हन ससुराल के लिए विदा हुई।
थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती का प्रेम प्रसंग पड़ोेस के ही एक युवक चल रहा था। दोनों चोरी छिपे मिलने लगे तो ग्रामीणों में चर्चा होने लगी। इसके बाद लड़का पक्ष को यह बात अच्छी नहीं लगी तो उन्होंने दूरी बनानी शुरू कर दी। शुक्रवार देर शाम में युवती प्रेमी के घर पहुंची और शादी की जिद पर अड़ गई।
इस पर लड़का पक्ष राजी नहीं हुआ तो युवती नेे जान देने की धमकी दे डाली। इसकी सूचना पुलिस को मिली तोे तत्काल गांव पहुंची। उसने प्रेमी और उसके परिजनाें पर आरोप लगाना शुरू कर दिए। इस पर पुलिस नेे प्रेमी युवक को हिरासत मेें लेकर थाने लेे आई।
विज्ञापन
शनिवार सुबह युवती भी अपनी वृद्ध मां के साथ थानेे आई और शादी न होने पर कार्रवाई की मांग करनेे लगी। थानाध्यक्ष सुनील शर्मा ने दोेनाें को पक्षों को मामला सुलझाने का कुछ समय दे दिया, जिसके बाद लड़का पक्ष भी दोेनाें की शादी के लिए राजी हो गया।
थाना परिसर में ही युवक-युवती का निकाह कराया गया। इस दौरान युवक-युवती के परिजनाेें के अलावा परिचित लोग मौजूद रहे। थाने से ही वह दुल्हन बनकर ससुराल के लिए रुखसत हुई।