फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   New GST slab impacts cars and bikes, showroom sales upbeat

Moradabad News: नए जीएसटी स्लैब का कार और बाइक पर असर, शोरूम पर बिक्री का उत्साह

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 17 Oct 2025 02:35 AM IST
विज्ञापन
New GST slab impacts cars and bikes, showroom sales upbeat
मुरादाबाद। नए जीएसटी स्लैब लागू होने का असर बाइक व कार शोरूम पर देखा जा रहा है। शहर के प्रमुख शोरूमों पर ग्राहकों की भारी भीड़ उमड़ रही है। बाइक के साथ कार की खरीदारी में लोगों का उत्साह ज्यादा है। विक्रेताओं का कहना है कि पिछले साल की तुलना में 50 प्रतिशत अधिक बिक्री की उम्मीद है।दिल्ली रोड, कांठ रोड समेत शहर के अन्य जगहों पर स्थित बाइक व कार शोरूम संचालकों के अनुसार दिवाली के लिए एक हजार बाइक और 650 से अधिक कार की बुकिंग हो गई है। लगातार ग्राहक शोरूम पर पहुंच रहे हैं। कुल मॉडल्स की सप्लाई खत्म हो गई है। इसके एडवांस बुकिंग नहीं हो पा रही है। शोरूम संचालकों का कहना है कि जीएसटी में हुए बदलाव ने खरीदारों की जेब पर असर डाला है। नई टैक्स दरों के कारण बाइक व कार की कीमतों में कटौती होने की वजह से ग्राहक रूचि दिखा रहे हैं।
विज्ञापन

दिल्ली रोड स्थित विभिन्न शोरूम पर ग्राहकों की भीड़ से विक्रेताओं के चेहरे पर खुशी देखने को मिली। शोरूम संचालकों का कहना है कि नवरात्रि में भी वाहनों की खूब बिक्री हुई। अब दिवाली को लेकर ग्राहक वाहन बुक कराने आ रहे हैं। सुजुकी शोरूम के संचालक संजय अग्रवाल ने बताया कि दिवाली पर वाहनों की डिमांड बढ़ गई है। इसके कारण वाहनों की बुकिंग ज्यादा हो गई है। जीएसटी के चलते बाइक खरीदने की अपेक्षा लोग कार खरीदना पसंद कर रहे हैं। बाइक शोरूम संचालकों ने बताया कि दो पहिया वाहनों की डिमांड अधिक है। ग्राहकों के लिए एडवांस बुकिंग के साथ ही ऑफर्स, ईएमआई की सुविधा उपलब्ध है।
विज्ञापन

00
- जीएसटी में बदलाव के कारण वाहनों की कीमतों में कटौती हुई है। 150 से अधिक कारों की बुकिंग हो गई है। ग्राहक हर रेंज के वाहन की बुकिंग करा रहे हैं।-आदित्य कुमार, श्री बालाजी ऑटोह्वील्स (आई) पीवीटी एलटीडी
विज्ञापन
विज्ञापन

00
- जीएसटी छूट मिलने पर लोग 12 से 15 लाख की कार अधिक खरीद रहे हैं। धनतेरस और दिवाली का यह सीजन पिछले साल की तुलना में अच्छी कमाई दिलाएगा।-अनिल वर्मा, ग्लोबल किआ, दिल्ली रोड

00
- त्योहार को देखते हुए ग्राहकों की भीड़ लगातार बढ़ती जा रही है। एडवांस बुकिंग अधिक हो रही है। दिवाली तक 200 से अधिक दो पहिया वाहनों की बुकिंग हो जाएगी।-राहुल कपूर, जवाहर मोटर्स मझोला चौराहा दिल्ली रोड मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed