फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Netaji forgot to deposit fees while contesting by-elections, nomination rejected

उपचुनाव लड़ने चले नेताजी फीस जमा करना भूले, नामांकन खारिज

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jun 2022 01:00 AM IST
विज्ञापन
Netaji forgot to deposit fees while contesting by-elections, nomination rejected
उपचुनाव लड़ने चले नेताजी फीस जमा करना भूले, नामांकन खारिज
विज्ञापन

अब चुनाव मैदान में बचे सात उम्मीदवार, कांग्रेस और बसपा ने नहीं उतारा है कोई प्रत्याशी
रामपुर। नेताजी लोकसभा उपचुनाव के मैदान में कूद गए। नामांकन भी करा दिया लेकिन चुनाव आयोग की फीस जमा करना ही भूल गए। नामांकन पत्रों की जांच के दौरान मिली इस कमी पर निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में दाखिल किया गया उनका नामांकन पत्र जिला निर्वाचन अधिकारी ने खारिज कर दिया। अब चुनाव मैदान में सात प्रत्याशी बचे हैं जबकि कांग्रेस और बसपा ने अपना कोई प्रत्याशी चुनाव मैदान में नहीं उतारा है।
लोकसभा उपचुनाव की नामांकन प्रक्रिया चल रही है। सोमवार को आठ प्रत्याशियों ने नामांकन कराए थे जिनमें भाजपा प्रत्याशी घनश्याम सिंह लोधी, सपा प्रत्याशी मोहम्मद आसिम राजा, संयुक्त समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी हरिप्रकाश आर्य, निर्दलीय अशोक कुमार, नरेश कुमार सैनी, इम्तियाज उर रहमान खां, शिव प्रसाद और कपिल देव शामिल हैं। वहीं, कांग्रेस और बसपा पहले ही मैदान छोड़ चुकी हैं।
विज्ञापन

मंगलवार को कलक्ट्रेट में नामांकन पत्रों की जांच की गई। जिला निर्वाचन अधिकारी रविंद्र कुमार मांदड़ ने एक-एक कर सभी प्रत्याशियों के नामांकन पत्र चेक किए जिसमें नरेश कुमार सैनी के नामांकन पत्र में तमाम कमियां मिलीं। उन्होंने नामांकन से पहले निर्धारित फीस 25 हजार रुपये जमा नहीं की। साथ ही प्रारूप 26 में प्रविष्टियां नहीं भरीं। जिला निर्वाचन अधिकारी ने उनका नामांकन पत्र खारिज कर दिया। अब चुनाव मैदान में सिर्फ सात प्रत्याशी ही बचे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed