फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Negligence in identifying Kanwariya, six policemen including station in-charge suspended

Moradabad News: कांवड़िये की शिनाख्त में बरती लापरवाही, थाना प्रभारी समेत छह पुलिसकर्मी लाइन हाजिर

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 30 Aug 2025 01:59 AM IST
विज्ञापन
Negligence in identifying Kanwariya, six policemen including station in-charge suspended
मुरादाबाद। कांवड़ यात्रा के दौरान घायल कांवड़िये की मौत के मामले में बरती गई लापरवाही और संवेदनहीनता पाकबड़ा पुलिस को भारी पड़ गई। पुलिस ने कांविड़ये की शिनाख्त कराए बिना शव का अंतिम संस्कार करा दिया। कपड़ों से बेटे की पहचान करने वाली मां को पोस्टमार्टम रिपोर्ट नहीं दी गई। इस मामले में एसएसपी ने पाकबड़ा थाना प्रभारी विनोद कुमार समेत छह पुलिसकर्मियों को लाइन हाजिर कर दिया है।
विज्ञापन

मझोला के एकता कॉलोनी आजाद नगर निवासी सर्वेश देवी ने बताया कि उसका बेटा अजीत 27 जुलाई की रात करीब साढ़े आठ बजे मोहल्ले में रहने वाले दीपक, किशन, सुनील के साथ ब्रजघाट से कांवड़ लेने के लिए गया था। अमरोहा जिले में डिडौली थानाक्षेत्र में दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर घायल अवस्था में मिले अजीत को पुलिस और राहगीरों ने टीएमयू अस्पताल में भर्ती करा दिया जबकि उसके तीनों साथी गायब हो गए थे। जहां 29 जुलाई को अजीत की मौत हो गई थी। इसकी जानकारी मिलने पर पाकबड़ा थाना पुलिस अस्पताल पहुंची और लावारिस में उसका पोस्टमार्टम करा दिया। मृतक की पहचान कराने की कोई कोशिश नहीं की गई।
विज्ञापन

29 जुलाई को सर्वेश देवी ने मझोला थाने में बेटे की गुमशुदगी दर्ज कराई। 72 घंटे बाद अजीत के शव का लावारिस में ही अंतिम संस्कार करा दिया गया। एक अगस्त की शाम बेटे के बारे में जानकारी मिली तो महिला अपने परिवार के लोगों के साथ पाकबड़ा थाने पहुंच गई। तब पता चला कि बेटे का अंतिम संस्कार करा दिया गया है। महिला का दावा है कि पुलिस ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट देने से पहले उसके सामने शर्त रख दी कि अगर रिपोर्ट चाहिए तो कोई कार्रवाई नहीं करनी होगी। थाने में कोई सुनवाई नहीं होने पर पीड़िता ने बृहस्पतिवार को एसएसपी से शिकायत की जिसपर उन्होंने सीओ से मामले की जांच कराई। जांच में पाकबड़ा पुलिस की लापरवाही सामने आई। एसएसपी ने शुक्रवार को थाना प्रभारी विनोद कुमार, एसएसआई सुरेंद्र सिंह, पाकबड़ा कस्बा चौकी इंचार्ज इजहार अली, दरोगा विशाल चौधरी, हेड मोहर्रिर अमित कुमार और महिला कांस्टेबल प्रिया को लाइन हाजिर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसएसपी सतपाल अंतिल ने बताया कि ड्यूटी में लापरवाही और संवेदनहीनता किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। शिनाख्त से लेकर अंतिम संस्कार तक पुलिस की जिम्मेदारी तय है। ऐसे में इस तरह की लापरवाही बेहद गंभीर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed