{"_id":"62b60b262dab576ba4332b3c","slug":"namaj-of-friday-completed-in-tight-security-moradabad-news-mbd432517352","type":"story","status":"publish","title_hn":"कड़ी सुरक्षा के बीच नमाज पढ़ी गई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कड़ी सुरक्षा के बीच नमाज पढ़ी गई
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुरादाबाद। शुक्रवार की नमाज को लेकर दिन भर पुलिस सक्रिय रही, हालांकि पूरा दिन शांति के साथ गुजर गया। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शुक्रवार को जामा मस्जिद में नमाज अदा की गई। नमाज के बाद शांतिपूर्ण माहौल होने के कारण पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने राहत की सांस ली। सुरक्षा के लिए पुलिस भीड़ पर ड्रोन से नजर रख रही थी।
जामा मस्जिद में नमाज होने से पहले ही एडीएम सिटी आलोक वर्मा और एसपी सिटी अखिलेश भदौरिया क्षेत्र का जायजा लेने के लिए पुलिस फोर्स के साथ पहुंच गए थे। दोनों अधिकारियों ने क्षेत्र के संभ्रांत लोगों के साथ बैठक कर अमन कायम करने की अपील की। इस बीच एसपी सिटी ने किसी भी स्थिति से निबटने के लिए तीनों मार्गों पर पुलिस फोर्स को तैनात कर अधीनस्थों को जिम्मेदारियां सौंप दी थीं। कुछ देर बाद सिटी मजिस्ट्रेट ने भी क्षेत्र का जायजा लिया। भीड़ पर पुलिस ड्रोन से निगरानी करा रही थी।
निर्धारित समय पर शुक्रवार की दोपहर नायब शहर इमाम फहद अली ने अदा करवाई और लोगों को शांतिपूर्ण ढंग से रहने का संदेश दिया। दोपहर 1:20 बजे नमाज संपन्न होने के बाद लोग अपने अपने घरों के लिए चले गए। इसके बाद प्रशासनिक अधिकारियों ने राहत की सांस ली। बता दें कि माहौल खराब होने की आशंका से जिला प्रशासन दो सप्ताह से काफी सक्रिय है।
विज्ञापन
डीएम और एसएसपी ने लिया जायजा
नमाज संपन्न होने के बाद जिलाधिकारी शैलेंद्र कुमार सिंह ने एसएसपी के साथ संवेदनशील क्षेत्रों का कार से भ्रमण कर जायजा लिया। इस मामले में उन्होंने एडीएम सिटी से क्षेत्र के बारे में जानकारी हासिल की। रिपोर्ट ठीक मिलने पर दोनों अधिकारी जामा मस्जिद चौराहे पर नहीं उतरे और कार से चले गए।