फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   nagar keertan on occation of guru gobind singh birth anniversary

गुरु गोबिंद सिंह के प्रकाशोत्सव के उपलक्ष्य में निकला नगर कीर्तन, सिख युवाओं ने दिखाए करतब

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 18 Jan 2021 02:53 AM IST
विज्ञापन
nagar keertan on occation of guru gobind singh birth anniversary
मुरादाबाद के ताड़ीखाना गुरुद्वारा गुरु सिंह सभा से प्रकाश उत्सव पर निकला नगर कीर्तन में करतब दि? - फोटो : CITY
मुरादाबाद। 20 जनवरी को श्री गुरु गोविंद सिंह के प्रकटोत्सव के उपलक्ष्य में रविवार को शहर में सिख समाज की ओर से नगर कीर्तन निकाला गया। बैंड बाजों की धुन पर निकाली गई शोभायात्रा में गतका पार्टी ने अपने करतबों से लोगों को हैरान कर दिया। रविवार को कड़ाके की ठंड के बावजूद श्रद्धालुओं में जबरदस्त उत्साह था।
विज्ञापन

नगर कीर्तन श्री गुरु सिंह सभा गुरुद्वारा गुरु गोविंद सिंह चौक ताड़ीखाना से शुरू हुआ। यात्रा में सबसे आगे पंच प्यारे चल रहे थे। इसके बाद बैंड-बाजे और गतका पार्टी चल रही थी। यात्रा कोर्ट रोड होते हुए गंज बाजार, टाउनहॉल, बुध बाजार, स्टेशन रोड चौराहा होते हुए कपूर कंपनी से हैलेट रोड पर पहुंची। समापन श्री गुरु सिंह सभा गुरुद्वारा पर हुआ। यहां पर गुरु का लंगर बरता गया। शोभायात्रा में गुरु ग्रंथ साहिब की पालकी को फूलों से सजाया गया था। इसके आगे श्रद्धालु फूलों की बारिश करते हुए झाड़ू सेवा करते हुए चल रहे थे। पालकी के पीछे स्त्री सत्संग जत्थे द्वारा गुरुवाणी का कीर्तन किया जा रहा था। छोटे बच्चे गतका पार्टी में हैरतअंगेज करतब दिखा रहे थे, जिसमें तलवारबाजी और तीरकमान का प्रदर्शन मन मोह रहा था।
विज्ञापन

गुरु गोविंद सिंह के चित्र के अलावा बच्चों की झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं। इसके अलावा देशप्रेम को प्रदर्शित करने के लिए एक झांकी में बच्चे सेना की वर्दी पहने हुए थे। यात्रा का जगह-जगह पर फूलों की बारिश कर स्वागत किया गया। वीर खालसा सेवा दल के अध्यक्ष मंजीत सिंह ने बताया कि गुरु गोविंद सिंह का प्रकट उत्सव 20 जनवरी को है। सोमवार से सुबह और शाम को गुरुद्वारा में कीर्तन किया जाएगा। बुधवार को सुबह सात बजे से दोपहर दो बजे तक कीर्तन होगा। उसके बाद लंगर बरता जाएगा। इस दौरान चेयरमैन गुरजीत सिंह चड्ढा, महासचिव सरदार रंजीत सिंह, सरदार राजेंद्र सिंह, सरदार जीत सिंह, नरेंद्र सिंह, चरनजीत सिंह, अमरजीत सिंह, गुरदास सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed