{"_id":"5d81d3468ebc3e93a8446086","slug":"muslims-like-bjp-modi-government-rampur-news-mukhtar-abbas-naqvi","type":"story","status":"publish","title_hn":"बदल रहा मुस्लिम महिलाओं का नजरिया, पसंद आ रही मोदी सरकार की नीतियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बदल रहा मुस्लिम महिलाओं का नजरिया, पसंद आ रही मोदी सरकार की नीतियां
Wed, 18 Sep 2019 12:18 PM IST
Prachi Priyam
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरादाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरादाबाद
Published by: Prachi Priyam
Updated Wed, 18 Sep 2019 12:18 PM IST
विज्ञापन
कार्यक्रम में शामिल मुस्लिम महिलाएं
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोदी सरकार की नीतियों को लेकर इन दिनों देश के मुसलमानों के नजरिए में बदलाव देखने को मिल रहा है। एक तरफ जहां मुसलमान समुदाय के लोग भाजपा से दूरी बना कर चला करते थे, वहां अब वह भाजपा के कार्यक्रमों में बढ़-चढ़ कर भाग ले रहे हैं। खास कर तीन तलाक बिल के बाद से सरकार पर मुस्लिम महिलाओं का भी विश्वास बढ़ा है।
विज्ञापन
वहीं युवा वर्ग मोदी सरकार की रोजगार को बढ़ावा देने वाली नीतियों से प्रभावित है। मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिन के मौके पर रामपुर में आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में मुसलमानों ने भाग लिया, जिसमें महिलाओं और युवतियों की संख्या अधिक थी। इस मौके पर केंद्रीय अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी भी मौजूद थे।
विज्ञापन
नकवी भी मुसलमानों के नजरिए में आए बदलाव से प्रभावित नजर आए। उन्होंने कहा कि मुसलमानों के नजरिए में बदलाव को लेकर भाजपा काफी उत्साहित है। भाजपा को यह भी लग रहा है इसका फायदा रामपुर शहर विधानसभा सीट पर होने वाले उप चुनाव में मिल सकता है।
विज्ञापन
बता दें कि इस विधानसभा सीट से सपा नेता आजम खां नौ बार चुनाव जीत चुके हैं। हालांकि लोकसभा का चुनाव जीतने के बाद उन्होंने विधानसभा की सदस्यता छोड़ दी थी। मुसलमानों के रूझान में आ रहे बदलाव को देखते हुए ऐसा लग रहा है कि विधानसभा के उप चुनाव में सपा और आजम खां को भाजपा कड़ी चुनौती देने वाली है।