फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   murder of labour in sitapuri of moradabad

किराये के मकान में रह रहे श्रमिक का सिर ईंट से कुचलकर हत्या

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 20 Mar 2022 12:12 AM IST
विज्ञापन
murder of labour in sitapuri of moradabad
मुरादाबाद। कटघर थाना क्षेत्र के मोहल्ला सीतापुरी में किराये के मकान में पत्नी के साथ रह रहे श्रमिक का सिर ईंट से कुचल कर हत्या कर दी गई। मृतक के भाई ने मृतक की पत्नी व उसके बहनोई पर हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। जिसमें दोनों के बीच प्रेम संबंध की बात कही गई है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर आरोपी पत्नी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है तथा दूसरे आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। घटना के बाद से मोहल्ले में दहशत का माहौल है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक थाना मैनाठेर क्षेत्र के ग्राम वधी गोवर्धनपुर निवासी रवि कुमार (30) दिल्ली रोड स्थित एक फर्म में काम करता था। वह पिछले दो साल से थाना कटघर क्षेत्र के मोहल्ला सीतापुरी निवासी लीलावती सैनी के मकान में किराये पर पत्नी के साथ रह रहा था। पुलिस के मुताबिक वह शराब का सेवन भी करता था। पति-पत्नी में अक्सर झगड़ा भी होता रहता था। पुलिस के मुताबिक होली के दिन शुक्रवार को भी दोनों के बीच खूब झगड़ा हुआ व चीखने चिल्लाने की आवाज आसपास के लोगों को सुनाई दी। इस पर किसी ने इसकी सूचना पुलिस को दे दी। इंस्पेक्टर आरपी सिंह के मुताबिक पुलिस जब मौके पर पहुंची तो रवि कुमार का शव घर में पड़ा था। उसका सिर ईंट से बुरी तरह कुचला हुआ था तथा फर्श पर खून बिखरा था।
विज्ञापन

सूचना पर मृतक का भाई राजपाल भी मौके पर पहुंच गया। उसने मृतक की पत्नी क्रांति देवी व उसके बहनोई ग्राम राजीपुर निवासी महिपाल के खिलाफ हत्या की तहरीर दी। जिसके आधार पर पुलिस ने दोनों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने मौके से ही मृतक की पत्नी को गिरफ्तार कर लिया था। उससे पूछताछ के बाद पुलिस ने उसका मेडिकल परीक्षण कराने के बाद जेल भेज दिया। मृतक के भाई का आरोप है कि क्रांति देवी व उसके बहनोई में पहले से ही प्रेम संबंध है। इस बात को लेकर उसके मृतक छोटे भाई का पत्नी व महिपाल से कई बार विवाद भी हो चुका है। महिपाल, रवि कुमार को जान से मारने की धमकी भी दे चुका था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed