{"_id":"5d83e5538ebc3e93a230c733","slug":"murder-in-moradabad-city-news-mbd322790667","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक की हत्या कर हाथ पैर बांधकर बगिया में फेंका शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवक की हत्या कर हाथ पैर बांधकर बगिया में फेंका शव
विज्ञापन
murder in moradabad
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुरादाबाद। शहर से लेकर देहात तक पुलिस की कड़ी सुरक्षा के बीच एक युवक की हत्या कर दी गई। कातिलों ने युवक का शव मूंढापांडे थानाक्षेत्र में जीरो प्वाइंट के पास यूकेलिप्टस की बगिया में फेंक दी। गुरुवार शाम युवक का शव बगिया में मिला तो सनसनी फैल गई। जिसकी से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। युवक के गले पर चोटों के निशान हैं, जबकि युवक के हाथ पैरों को बांधा गया है। उसकी जेब से भी एक युवती के फोटो भी मिले हैं। देर रात तक मृतक की पहचान नहीं हो पाई है।
मुरादाबाद दिल्ली हाईवे पर जीरो प्वाइंट के पास लक्ष्मीपुर कट्टई गांव के क्षेत्र में राज किरण डिग्री कालेज से कुछ ही दूरी पर यूकेलिप्टस की बगिया है। गुरुवार शाम गांव की कुछ महिलाएं खेत पर पशुओं के लिए चारा लेने गई थीं। इसी दौरान महिलाएं बगिया में पहुंच गईं। उन्होेंने यहां एक युवक की लाश पड़ी देखी तो वह सन्न रह गईं। उन्होंने आस पड़ोस के खेतों में कार्य कर रहे ग्रामीणों को इसकी जानकारी दी। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। खबर मिलने पर पुलिस भी पहुंच गई और शव को कब्जे में ले लिया। आस पड़ोस गांवों में सूचना भिजवा कर मृतक की पहचान कराने का प्रयास किया गया, लेकिन मृतक की शिनाख्त नहीं हो पाई। मृतक की जेब से एक युवती के कई फोटो मिले हैं। जबकि युवक के हाथ पैर बांधे मिले हैं। युवक के गले पर चोटों के निशान हैं। जिससे आशंका जताई जा रही है कि कहीं दूसरी जगह गला घोंटकर की गई है और यहां लाकर शव को फेंका गया है। सीओ हाईवे दीपक ने बताया कि बगिया में एक युवक का शव मिला है। मृतक की पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है।
कुछ ही दूरी पर पड़ा मिला बैग
मुरादाबाद। विधि विज्ञान की टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। बगिया में जिस जगह शव मिला है। वहां से कुछ ही दूरी पर बैग पड़ा मिला है। बैग में भी फोटो, गेंद, कुछ रुपये व अन्य सामान मिला है। एक आधार कार्ड भी मिला है। जिसकी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
शवों का डंपिंग ग्राउंड बन रहा मुरादाबाद
मुरादाबाद। मुरादाबाद शवों का डंपिंग ग्राउंड बनता जा रहा है। दिल्ली लखनऊ हाईवे किनारे आने वाले मूंढापांडे, पाकबड़ा थाना क्षेत्र में सबसे ज्यादा शव फेंके जा रहे हैं। हत्या कहीं दूसरी जगह की जा रही हैं और शव यहां लाकर फेंके जा रहे हैं। कुछ दिन पहले ही पाकबड़ा थानाक्षेत्र में एक युवक की हत्या कर दी गई थी। दो साल पहले गजरौला के एक युवक ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी थी और मूंढापांडे क्षेत्र में एक कुएं में फेंक कर फरार हो गया था। एक युवक अपनी को नैनीताल घूमने जाने के बहाने अपने साथ लेकर आया था। इसके अलावा पांच साल पहले मझोला थानाक्षेत्र के मंगूपुरा स्थित एक बंद फैक्ट्री में महिला और एक साल साल की बच्ची की साल मिली थी। लेकिन आज तक न तो हत्यारे पकड़े गए और न ही महिला और बच्ची की पहचान हो पाई। इसके अलावा काशीपुर तिराहे के पर एक युवक की हत्या करने के बाद उसकी लाश जंगल में फेंक दी थी। पुलिस इस घटना का खुलासा कर चुकी है। इस युवक की हत्या भी कहीं दूसरी जगह की गई थी।