फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Municipal corporation's JCB runs on the house-marriage pavilion built on government land along Ramganga

रामगंगा किनारे सरकारी जमीन में बने मकान-विवाह मंडप पर चली नगर निगम की जेसीबी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 13 Jan 2021 02:50 AM IST
विज्ञापन
Municipal corporation's JCB runs on the house-marriage pavilion built on government land along Ramganga
नगर निगम की टीम ने बरबलान से जामा मस्जिद पुल तक हटाया अतिक्रमण। - फोटो : CITY
मुरादाबाद। बरबलान इलाके में अतिक्रमणकारियों ने रामगंगा किनारे सरकारी जमीन पर पक्के मकान और विवाह मंडप तक बना लिए। वहीं, कई मकान निर्माणाधीन थे। बाढ़ नियंत्रण विभाग ने तटबंध बनाने के लिए पैमाइश कराई तो अतिक्रमण बाधा बन गया। इस पर मामला डीएम तक पहुंचा तो उन्होंने अतिक्रमण हटाने को नगर निगम, प्रशासन, एमडीएम और पुलिस सहित कई विभागों की संयुक्त टीम बना दी। विभागीय अफसरों भारी पुलिस और पीएसी बल के साथ मंगलवार को रामगंगा किनारे बने इन निर्माणों पर जेसीबी चला दी। लोगों के हंगामे और विरोध के बावजूद अवैध निर्माण ध्वस्त करा दिए गए हैं। निगम अफसरों ने दावा किया कि सर्किल रेट के हिसाब से करीब सवा करोड़ कीमत की जमीन मुक्त कराई गई है।
विज्ञापन

मंगलवार दोपहर करीब सवा 12 बजे नगर निगम का प्रवर्तन दल, मुगलपुरा थाना पुलिस और पीएसी बल रामगंगा नदी के किनारे जेसीबी के साथ खादर में पहुंचा। बाढ़ नियंत्रण विभाग के एसडीओ, नगर निगम और राजस्व विभाग के लेखपालों की टीम पैमाइश की। कुछ ही देर बाद सिटी मजिस्ट्रेट महेंद्रपाल सिंह, अपर नगर आयुक्त अनिल सिंह भी मौके पर पहुंच गए और अतिक्रमण हटाने का काम शुरू हुआ। निगम की जेसीबी मशीनें खादर में रेत के बोरे डालकर बनाए गए अवरोध को हटाते हुए आगे बढ़ी। वहां बने मकानों को चेक किया गया। कुछ नवनिर्मित मकान खाली थे कुछ की बाउंड्री थी। जेसीबी मशीनों से इन्हें गिराना शुरू किया तो लोगों ने विरोध शुरू कर दिया। महिलाओं ने हंगामा किया और आगे आने की कोशिश की, लेकिन भारी फोर्स की मौजूदगी में टीम ने कार्रवाई जारी रखी और एक-एक कर अवैध निर्माण जमीदोंज कर दिए गए। मंगलवार शाम साढ़े पांच बजे तक टीम ने कार्रवाई की। नगर निगम की टीम का नेतृत्व कर रहे सहायक नगर आयुक्त एके सिंह ने बताया कि इस अभियान में नगर निगम की टीम ने अवैध रुप से बने 17 भवन, छह चहारदीवारी और एक विवाह मंडप तो तोड़ा है। करीब 2450 वर्ग मीटर जगह कब्जा मुक्त कराई गई है।
विज्ञापन

12.68 किमी होना है तटबंध का निर्माण
दरअसल रामगंगा नदी पर चट्टा पुल डेंटल कालेज से बाईपास पुल तक करीब 12.68 किमी लंबा तटबंध बनना है। बाढ़ नियंत्रण विभाग द्वारा इसका निर्माण होना है। एसडीओ संभाष चंद के अनुसार इस काम पर करीब 1100 करोड़ का बजट प्रस्तावित है। इसमें नगर निगम, वन विभाग के अलावा कुछ जमीन किसानों की भी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अभियान में ये अधिकारी रहे शामिल
प्रशासन की ओर से सिटी मजिस्ट्रेट महेंद्र पाल सिंह, नगर निगम की ओर से सहायक नगर आयुक्त अनिल कुमार सिंह, बाढ़ नियंत्रण विभाग की ओर से एसडीओ सुभाष चंद ,निगम के कर अधीक्षक राजीव लोचक पाठक, प्रवर्तन दल के एके शाही, फिदा हुसैन के अलावा नगर लेखपाल और राजस्व विभाग के करीब 12 लोगों का दल और एमडीए के अभियंता इसमें शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed