फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   mps won the cricket match

कार्तिक ने लगाया धुआंधार शतक, 57 रनों से जीता एमपीएस

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 03 Mar 2022 12:23 AM IST
विज्ञापन
mps won the cricket match
मुरादाबाद। डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन के बैनरतले आयोजित अंडर-19 मंडलीय क्रिकेट टूर्नामेंट के तहत बुधवार को एक मैच आईएफटीएम विश्वविद्यालय के मैदान पर खेला गया। एमपीएस क्रिकेट क्लब और एटूआर क्रिकेट क्लब के बीच मुकाबला हुआ। एमपीएस क्रिकेट क्लब ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी की। शानदार और तेज बल्लेबाजी करते हुए एमपीएस ने 39 ओवर में 292 रन बनाकर एटूआर की टीम को 59 रन से पराजित कर दिया। रोमांचक पूर्ण मुकाबले को देखने के लिए मैदान में लोग काफी उत्साहित थे।
विज्ञापन

एमपीएस टीम की ओर से कार्तिक सिद्धू धुआंधार 111 रन बनाकर नाबाद रहे। वहीं, सिराज ने 55 रन का योगदान दिया। एटूआर के लिए गेंदबाजी में नदीम ने तीन विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करते हुए एटूआर की टीम 39.2 ओवर में 233 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। टीम के लिए तुषार सिंघल ने 78 और अभय सिंघल ने 58 रन बनाए। गेंदबाजी में एमपीएस के लिए मोहसिन ने तीन विकेट लिए। इस तरह यह मुक़ाबला एमपीएस ने 59 रन से जीत लिया। अंपायर की भूमिका में निश्चल चाहल और शमशाद अल्वी रहे। मैच के दौरान पूर्व रणजी खिलाड़ी एवं डीएसए के क्रिकेट सचिव विजय गुप्ता, कोच बदरूद्दीन सिद्दीकी, आईपीएल खिलाड़ी मोहसिन खान, वित्त अधिकारी डॉ. कुशल पाल सिंह, खेल अधिकारी कपिल गिल, खेल अधिकारी कुलदीप दुबे, मोहम्मद हसीन, मोहम्मद शाहिद और मोहम्मद अली आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed