{"_id":"672e804d0b5753eac80c9ec7","slug":"mps-in-final-due-to-yashs-stormy-innings-moradabad-news-c-15-1-mbd1044-518002-2024-11-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: यश की तूफानी पारी से एमपीएस फाइनल में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: यश की तूफानी पारी से एमपीएस फाइनल में
विज्ञापन
मुरादाबाद। ब्राससिटी सहोदय इंटर स्कूल अंडर-19 क्रिकेट टूर्नामेंट में यश व्यास का बल्ला आग उगल रहा है। एक दिन पहले उन्होंने आखिरी ओवर में 40 रन बनाकर सबको हैरान कर दिया था। शनिवार को फिर तूफानी पारी खेली। एमपीएस के लिए विस्फोटक बल्लेबाज ने आरएसडी एकेडमी के खिलाफ 44 गेंद में 112 रन की पारी खेली।
यश ने पांच चौके व सात आसमानी छक्के लगाए। विकेटों के बीच दौड़ में भी उन्होंने खूब स्टेमिना दिखाया। उनकी नाबाद पारी की बदौलत एमपीएस ने सेमीफाइनल में आरएसडी एकेडमी की टीम को 120 रन से हरा दिया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए एमपीएस ने निर्धारित 15 ओवर में 187 रन बनाए। जवाब में आरएसडी की टीम आठ ओवर में 67 रन बनाकर ढेर हो गई। एमपीएस की ओर से गेंदबाजी मेें सात्विक और हुसैन ने तीन-तीन विकेट लिए।
दूसरा सेमीफाइनल मैच बोनी एनी पब्लिक स्कूल और सेंट मीरा एकेडमी के बीच खेला गया। इसमें सेंट मीरा एकेडमी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी की। निर्धारित 15 ओवर में टीम ने 124 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी बोनी एनी की टीम 15 ओवर 122 रन ही बना सकी और मात्र दो रन से फाइनल की रेस हार गई। अब टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला शनिवार को खेला जाएगा। एमपीएस व सेंट मीरा एकेडमी के बीच खिताबी भिड़ंत होगी।
विज्ञापन
मैच के दौरान एमपीएस के प्रधानाचार्य शकील अहमद, खेल प्रशिक्षक शाहवेज अली, सौरभ शर्मा, सलीम खान, कीर्ति पाल सुशील कुमार, कामरान कैसर आदि मौजूद रहे।