फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   MP ST Hasan opposes Triple Talaq bill says govt should not interfere in internal matter of religion

सपा सांसद ने किया तीन तलाक का विरोध, बोले- सरकार को धार्मिक मामलों में हस्तक्षेप नहीं करना चाहिए

Thu, 25 Jul 2019 05:08 PM IST
Prachi Priyam न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रामपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रामपुर Published by: Prachi Priyam Updated Thu, 25 Jul 2019 05:08 PM IST
विज्ञापन
MP ST Hasan opposes Triple Talaq bill says govt should not interfere in internal matter of religion
एसटी हसन - फोटो : ANI

लोकसभा में तीन तलाक बिल को लेकर एक बार फिर बहस छिड़ गई है। केंद्र सरकार ने गुरुवार को तीसरी बार लोकसभा में इस बिल को पेश किया है। तीन तलाक बिल पर मुरादाबाद लोकसभा सीट से समाजवादी पार्टी के सांसद एसटी हसन ने सदन से बाहर आकर बिल के विरोध में बयान दिया। उन्होंने कहा कि मैं इस बिल के खिलाफ हूं। सरकार को किसी भी धर्म के आंतरिक मामलों में हस्तक्षेप नहीं करना चाहिए। 

विज्ञापन

 

उन्होंने कहा कि मुसलमानों का एक छोटा सा फिरका है जो हजरत अबू हनीफा को मानते हैं। सिर्फ यही फिरका एक साथ तीन तलाक को भी मानता है। इसलिए ऐसे मामलों में फैसला लड़की और उसके परिजनों के ऊपर छोड़ देना चाहिए कि वे अबू हनीफा को मानने वालों के यहां शादी करना चाहते हैं या नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

हसन ने कहा कि कानून के मुताबिक तीन तलाक देने वाले पुरुष को तीन साल की सजा देने का प्रवधान है। यदि आप किसी पुरुष को तीन तलाक पर तीन साल की सजा देते हैं तो फिर जेल में रहते हुए वह परिवार को गुजारा भत्ता कैसे देगा। क्या यह गलत नहीं है। यदि हिंदू और ईसाई पुरुषों को ऐसे मामले में महज एक साल की सजा का प्रावधान है तो फिर मुस्लिमों को तीन वर्ष की सजा क्यों।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed