फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   MP met Shahedin's family, AIMIM leaders also arrived

Moradabad News: शाहेदीन के परिवार से मिलीं सांसद, एआईएमआईएम नेता भी पहुंचे

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jan 2025 01:48 AM IST
विज्ञापन
MP met Shahedin's family, AIMIM leaders also arrived
मुरादाबाद। गोकशी के आरोपी शाहेदीन कुरैशी की हत्या का मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है। सपा और एआईएमआईएम नेताओं ने शाहेदीन के परिवार से मुलाकात की और पूरे मामले की जानकारी ली। रविवार रात सपा सांसद रूचि वीरा परिवार से मिलीं तो सोमवार शाम एआईएमआईएम नेता भी शाहेदीन के घर पहुंच गए। उन्होंने भी परिवार को इंसाफ दिलाने तक संघर्ष करने की बात कही है।
विज्ञापन

रविवार रात सांसद रुचिवीरा ने शाहेदीन की पत्नी और उनके भाइयों से मुलाकात की। उन्होंने पूरे मामले की जानकारी ली। शाहेदीन की पत्नी ने सांसद को बताया कि उनके पति मजदूरी करते थे। वह मजदूरी करने की बात कहकर ही घर से निकले थे। उन्होंने कुछ समय में वापस आने की बात कही थी। परिवार से मुलाकात करने के बाद रुचिवीरा ने कहा कि यह शर्मनाक घटना है। वीडियो में दिख रहा है कि भीड़ एक व्यक्ति को पीट रही है। इस तरह की मॉब लिंचिंग की घटना से देश की बदनामी होती है। उन्होंने कहा कि अगर वहां गोकशी की घटना हुई थी तो पुलिस को इस मामले में कार्रवाई करनी चाहिए थी। कानून के तहत आरोपी को सजा मिलनी चाहिए थी। पब्लिक को कोई हक नहीं कि वह किसी पर हमला कर उसकी जान ले ले। उन्होंने परिवार को आश्वासन दिया है कि वह इस मामले में पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों से बात करेंगी और परिवार को इंसाफ दिलाया जाएगा। उन्होंने बताया कि परिवार ने पत्नी को पेंशन दिलाने की मांग रखी है। इसके लिए वह डीएम से मिलेंगी। सोमवार को एआईएमआईएम यूथ उत्तर प्रदेश के एहतेशाम मंसूरी और महानगर अध्यक्ष वकी रशीद ने भी परिवार से मुलाकात की। वकी रशीद का दावा है कि उन्होंने फोन पर प्रदेश अध्यक्ष शौकत अली से शाहेदीन के परिजनों की बात कराई है। उन्होंने परिवार को इंसाफ दिलाने के लिए संघर्ष करने की बात कही है।
विज्ञापन

आठ दिन बाद भी नहीं पकड़े गए आरोपी, परिवार मांग रहा इंसाफ
मुरादाबाद। आठ दिन बाद भी पुलिस शाहेदीन हत्याकांड में एक भी आरोपी तक नहीं पहुंच सकी जबकि पुलिस के पास इस घटना के वीडियो फुटेज है। साथ ही गोकशी की घटना की सूचना देने वालों की भी पूरी जानकारी है। बावजूद इसके पुलिस की जांच आगे नहीं बढ़ पा रही है। उधर, शाहेदीन के परिवार की मांग है कि उन्हें इंसाफ मिलना चाहिए। जब पुलिस गोकशी के फरार आरोपी अदनान को ढूंढ सकती है तो शाहेदीन पर हमला करने वाले अब तक क्यों नहीं पकड़े गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंडी समिति परिसर में 29 दिसंबर की रात करीब तीन बजे गोकशी की सूचना पर जुटी भीड़ ने एक आरोपी को पकड़ कर पीटा था। वायरल वीडियो में आरोपी पर लाठियां बरसाई जा रही थीं। पिटाई से घायल असालतपुरा निवासी आरोपी शाहेदीन की अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई थी। शाहेदीन के भाई मो. आलम का कहना है कि भीड़ ने उनके भाई पर हमला किया। उनकी बेरहमी से पिटाई की। हाथ, पैर की हड्डियां तक टूट गई थीं लेकिन पुलिस अब तक एक भी आरोपी को नहीं पकड़ पाई है। पुलिस के पास वीडियो मौजूद है। इसके अलावा जब पुलिस कर्मी मौके पर गए थे तो वहां भीड़ मौजूद थी। वीडियो में पुलिस कर्मी लोगों से बातचीत करते दिख रहे हैं। अगर पुलिस चाहे तो आरोपी पकड़े जा सकते हैं लेकिन अब तक पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की है। शाहेदीन के परिवार का कहना है कि उन्हें इंसाफ चाहिए।

वीडियो में दिख रहे सिपाही, फिर भी आरोपियों तक नहीं पहुंच पा रही पुलिस

- एक वीडियो में सिपाही साफ दिखाई दे रहे हैं। इस दौरान सिपाही लोगों से बातचीत करते भी दिख रहे हैं। अगर केस के विवेचक इन सिपाहियों से पूछताछ करेंगे तो आरोपियों की पहचान करने में काफी मदद मिल जाएगी लेकिन इस लाइन पुलिस काम नहीं कर रही है।

- पुलिस टीम शाहेदीन हत्याकांड की गहनता से जांच पड़ताल कर रही है। वीडियो फुटेज और अन्य साक्ष्यों के जरिए जांच आगे बढ़ रही है। जल्द इस इस मामले का खुलासा किया जाएगा। - कुमार रणविजय सिंह, एसपी सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed