फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Moudha-Taiya lake is full of migratory birds, students will do bird watching.

Moradabad News: प्रवासी पक्षियों से गुलजार मौढ़ा-तैया झील, छात्र करेंगे वर्ड वॉचिंग

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 12 Dec 2025 01:49 AM IST
विज्ञापन
Moudha-Taiya lake is full of migratory birds, students will do bird watching.
मुरादाबाद। हकीमपुर के पास मौढ़ा-तैयार झील इन दिनों प्रवासी पक्षियों से गुलजार है। शुक्रवार को कांठ तहसील के राजकीय कॉलेज के छात्र यहां बर्ड वाॅचिंग करेंगे। सीडीओ के निर्देश पर वन विभाग ने देहरादून से दो बर्ड वाॅचर बुलाए हैं। दोनों ने बृहस्पतिवार शाम रो झील व आसपास के क्षेत्र का मुआयना किया और पक्षियों को देखा।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार शाम को 16 प्रजातियों के प्रवासी पक्षी इस झील के टापुओं पर देखे गए। यह पक्षी भारत के विभिन्न इलाकों से यहां आए हैं। यूरेशियन कूट व मूरेन जैसी यूरोपीय व एशियाई नस्लें भी इनमें शामिल हैं। राजकीय विद्यालय के छात्रों के लिए यह अलग ही अनुभव होगा। एमडीए की ओर से इस स्थान को वैटलेंड के रूप में विकसित करने के प्रयास भी किए जा रहे हैं। बर्ड वाॅचर अरुण सरकार ने बताया कि वह एक दशक से यह कार्य कर रहे हैं। मौढा-तैया झील को उन्होंने प्रवासी पक्षियों के लिए अनुकूल स्थल बताया। कहा कि बर्फीले इलाकों में सर्दी अत्यधिक होने के कारण चार माह के लिए पक्षी यहां आते हैं।
विज्ञापन

बर्ड वाॅचर वृंदा बजाज बताती हैं कि यहां पक्षियों की कई ऐसी प्रजातियां हैं जो कम ही देखने को मिलती हैं। मार्च में यह पक्षी यहां से अपने स्थानों के लिए लौट जाएंगे। जिन पक्षियों ने यहां अंडे दिए हैं, उनके बच्चे बड़े होकर उनके साथ जाएंगे। जो पक्षी बूढ़े हो चुके हैं और लंबी दूरी तक नहीं उड़ सकते। वह सभी यहीं रह जाएंगे। परिवर्तन दी चेंज एनजीओ के सहयोग से यह कार्य हो रहा है। बृहस्पतिवार को झील के पास बर्ड वाॅचर्स के साथ एनजीओ के अध्यक्ष कपिल कुमार भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

00
पक्षियों की यह प्रजातियां देखी गईं
- कॉटन पिग्मी गूज
- यूरेशियन कूट
- यूरेशियन मूरहेन
- ब्लैक स्टिल्ट
- स्वांपहेन
- कांस्य पंखों वाला जैकाना
- एशियाई ओपनबिल
- आइबिस
- ग्रे हेरॉन
- शिकरा
- डस्की क्रैग-मार्टिन

00
छात्रों को पर्यावरण, प्रकृति व पक्षियों के प्रति संवेदनशील बनाने के लिए शुक्रवार को सुबह सात बजे मोढ़ा-तैया झील पर बर्ड वॉचिंग का आयोजन किया जा रहा है। इसके लिए दो विशेषज्ञों को बुलाया गया है।
- मृणाली अविनाश जोशी, सीडीओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed