{"_id":"5d7414b48ebc3e012f27fd72","slug":"mother-and-child-died-city-news-mbd3213555171","type":"story","status":"publish","title_hn":"रहस्यमय परिस्थितयों में मां और उसके मासूम बेटे की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रहस्यमय परिस्थितयों में मां और उसके मासूम बेटे की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाकबड़ा/भोजपुर(मुरादाबाद)। भोजपुर थानाक्षेत्र में संदिग्ध हालात में जहरीले पदार्थ से एक महिला और उसके एक साल के बेटे की मौत हो गई। महिला के पिता ने दोनों की हत्या का आरोप लगाया है। आरोप महिला के पति पर है। जबकि उसका कहना है कि मामला आत्महत्या का है। पुलिस का कहना है कि देर रात तक इस मामले में एफआईआर दर्ज नहीं करवाई गई है। अस्पताल से मिले मीमो के जरिए सूचना मिली है। मां, बेटे के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। जिससे की दोनों की मौत की सही वजह का पता चल सके।
मामला भोजपुर थाना के मोहल्ला धर्मपुर आंगा द्वितीय का है। मौहल्ले निवासी साजिद हुसैन कबाड़ का कारोबार करता है। दो साल पहले ठाकुरद्वारा के गांव गोपी वाला निवासी शौकत हुसैन की बेटी अमीना खातून (22) से उसका निकाह हुआ था। दंपती के एक साल का बेटा फैसल था। शनिवार सुबह अमीना खातून और उसके बेटे फैसल को पाकबड़ा स्थित निजी अस्पताल में जहरीला पदार्थ खाई हालत में भर्ती कराया गया। भर्ती कराए जाने के एक घंटे बाद ही महिला के बेटे की मौत हो गई। बेटे की मौत से बेखबर और जहर खाने से बेसुध अमीना को बचाने के लिए डॉक्टर प्रयास करते रहे लेकिन रात को उसकी भी मौत हो गई। सूचना पर अस्पताल पहुंचे अमीना के पिता शौकत हुसैन ने बताया की उनकी बेटी को दहेज के लिए ससुराल में प्रताड़ित किया जाता था। शनिवार सुबह बेटी ने फोन कर बताया की उसका पति आज उसकी हत्या कर देगा। इसके बाद दोपहर को दामाद ने फोन करके अमीना और फैसल की हालत गंभीर होने की जानकारी दी। शौकत हुसैन ने बताया की उसकी बेटी और उसके धेवते की हत्या जहर खिला कर हत्या की गई है।
‘मां ने जहर खाया, रोने पर बेटे
को दूध पिलाया, दोनों की मौत’
अमर उजाला ब्यूरो
मुरादाबाद। एक तरह अमीना खातून के पिता का आरोप है कि उनकी बेटी और धेवते की जहर खिलाकर हत्या की गई है तो दूसरी तरफ ससुराल वालों ने आरोपों को गलत बताया है।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक, महिला के पति साजिद का कहना है कि उसकी बीवी अमीना ने गृह क्लेश में जहरीला पदार्थ खा लिया था। थोड़ी देर बाद फै सल को रोता देख अमीना ने उसे अपना दूध पिला दिया, लेकिन तब तक दूध में जहरीला पदार्थ फैल चुका था। जिसकी वजह से दोनाें की मौत हुई है। हालांकि, उसके बयानों की तस्दीक पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगी। साजिद ने पुलिस को बताया कि शनिवार सुबह उसने अमीना से खाना देने के लिए कहा तो उसने अनसुना कर दिया। दोबारा खाना देने के लिए कहा तब भी उसने कुछ नहीं कहा न ही खाना दिया। यह देखकर वह उसके पास गया तो पता चला कि अमीना और बेटे की तबीयत खराब है। इसके बाद अमीना को उल्टी हुुई तब पता चला की उसने जहरीला पदार्थ खाया है। दोनों को अस्पताल ले जाया गया, जहां पर डॉक्टरों ने उपचार के दौरान पहले फैसल को फिर अमीना को मृत घोषित कर दिया है।
‘ संदिग्ध हालात में जहरीला पदार्थ खाने से मां, बेटे की मौत की जानकारी मिली है। पहले बताया गया था कि मां ने जहर खाया है, उसने बेटे को दूध पिलाया है। जिससे दोनों की मौत हो गई। हालांकि बाद में दोनों की हत्या का आरोप लगाया गया है। दोनों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। जिससे की उनकी मौत की सही वजह का पता चल सके। इस मामले में तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।’
प्रदीप मलिक, एसओ भोजपुर