{"_id":"65c00a460c29be9b210107d6","slug":"moradabads-shine-continues-in-ranji-moradabad-news-c-15-1-mbd1044-336877-2024-02-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: रणजी में जारी मुरादाबाद की चमक, शिवम की फिरकी चली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: रणजी में जारी मुरादाबाद की चमक, शिवम की फिरकी चली
विज्ञापन
मुरादाबाद। रणजी ट्रॉफी में मुरादाबाद की चमक जारी है। आर्यन जुयाल की बल्लेबाजी के बाद अब गेंदबाजी में शिवम शर्मा अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। असम के बल्लेबाजों ने बिना विकेट गवाएं 250 से ज्यादा रन बना लिए थे। तब शिवम ने तीसरे दिन के खेल में यूपी को दो सफलताएं दिलाईं। और किसी गेंदबाज को विकेट नहीं मिला है।
शिवम बाएं हाथ के स्पिन गेंदबाज हैं। सपाट पिच पर जहां गेंदबाजों को विकेट लेने में परेशानी हो रही है, वहां उन्हें सफलता मिली है। रणजी में अब तक उन्होंने सात मैच खेले हैं, इसमें 24 विकेट चटकाए हैं। लिस्ट ए के 18 मैचों में 30 विकेट व छह टी-20 मुकाबलों में छह विकेट लिए हैं। कमजोर आर्थिक स्थिति में शिवम ने लंबा संघर्ष किया और यूपी की टीम में चुने गए। उन्होंने मुंबई के खिलाफ खेले गए पिछले मैच में तीन विकेट लिए थे। इस बार अपने समूह में यूपी तीसरे नंबर पर है। जबकि दो टीमें ही क्वालिफाई कर पाएंगी। शिवम ने कहा कि असम के खिलाफ जीत दर्ज करनी ही होगी। रविवार को चौथा दिन निर्णायक होगा। इसके बाद अगला मैच आंध्र प्रदेश में आंध्र की टीम से ही होगा। वहां भी जीत के बाद ही क्वालिफाई कर सकेंगे। शिवम के अलावा यूपी के गेंदबाजों में मुरादाबाद के स्पिनर शिवा सिंह भी हैं। चौथे दिन उनसे भी विकेट की उम्मीद रहेगी।