{"_id":"6471122563f5ee82b6062d9f","slug":"moradabadi-stars-will-shine-in-taekwondo-moradabad-news-c-15-1-mbd1044-156670-2023-05-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: राज्य स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में चमक बिखेरेंगे मुरादाबादी सितारे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: राज्य स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में चमक बिखेरेंगे मुरादाबादी सितारे
विज्ञापन
मुरादाबाद।
शहर के होनहार ताइक्वांडो खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करने कानपुर पहुंचे हैं। वहां राज्य स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता का आयोजन 26 से 28 मई तक किया जा रहा है। मुरादाबाद की टीम के चयन के लिए सोनकपुर स्टेडियम में ट्रायल्स आयोजित हुए। इसके बाद शुक्रवार सुबह टीम कानपुर रवाना हुई।
मुरादाबाद के खिलाड़ियो के मुकाबले 27 मई को होने हैं। जिला ताइक्वांडो स्पोर्ट्स एसोसिएशन ने 65 खिलाड़ियों को इस प्रतियोगिता के लिए तैयार किया है। कानपुर के गौरव इंटरनेशनल स्कूल में प्रदेश भर के 2000 से अधिक खिलाड़ी जुटे हैं। इसमें सब जूनियर, कैडेट, जूनियर, सीनियर बालक व बालिका वर्ग की प्रतियोगिताएं आयोजित होंगी।
एसोसिएशन के सचिव शाहवेज अली ने बताया कि इस प्रतियोगिता के स्वर्ण पदक विजेता खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर के लिए चुने जाएंगे। क्षेत्रीय क्रीड़ाधिकारी प्रेम कुमार व यूपी ओलंपिक एसोसिएशन के संयुक्त सचिव डॉ. अजय पाठक ने सभी खिलाड़ियों को ताईक्वांडो की किट वितरण कर विजयी होने के लिए शुभकामनाएं दीं। इस प्रतियोगिता के लिए निर्णायक मंडल में मुरादाबाद के अर्जुन थापा का चयन हुआ है। इस अवसर पर सुमित शर्मा, अमन मौर्य, वासित खान, नोमान, संदीप कुमार, केशव, रोहित, लियाकत अली, शैलवी सिंह आदि मौजूद रहे।