फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   moradabad zila panchayat president oath taking caremony today

मुरादाबाद में जिला पंचायत अध्यक्ष का शपथ ग्रहण समारोह आज

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 12 Jul 2021 01:57 AM IST
विज्ञापन
moradabad zila panchayat president oath taking caremony today
मुरादाबाद। जिला पंचायत की अध्यक्ष निर्वाचित हुई डा. शैफाली सिंह आज अपने पद की शपथ लेंगी। पंचायत भवन में होने वाला ये आयोजन भव्य होगा। प्रदेेश के दो मंत्री बतौर अतिथि मौजूद रहेंगे। कई जनप्रतिनिधियों और गणमान्य लोगों को भी आमंत्रित किया गया है।
विज्ञापन

शासन ने 12 जुलाई को शपथ ग्रहण समारोह का दिन तय किया था। जिला पंचायत के अपर मुख्य अधिकारी शिशुपाल सिंह के अनुसार समारोह पंचायत भवन में सुबह 11 बजे निर्धारित किया गया है। प्रदेश के पंचायती राज मंत्री भूपेंद्र चौधरी, प्रभारी मंत्री डा. महेंद्र सिंह मुख्य अतिथि होंगे। इसमें सांसद के अलावा जिले के सभी विधायक और मेयर भी शामिल होंगे। शहर के गणमान्य लोगों को भी आमंत्रित किया गया है। निर्वाचित जिला पंचायत अध्यक्ष को जिलाधिकारी शैलेंद्र सिंह पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाएंगे। इसके बाद जिला पंचायत अध्यक्ष द्वारा सदस्यों को शपथ दिलाई जाएगी। जिला पंचायत अध्यक्ष डा. शैफाली ने बताया कि एक बैच में 10 सदस्यों को शपथ दिलाएंगी। चार बैच में सबकी शपथ पूरी कराई जाएगी। उन्होंने बताया कि शपथ ग्रहण के बाद सदस्यों की बैठक भी होगी। देर रात तक जिला पंचायत के एएमए और स्टाफ कार्यक्रम की तैयारियों में लगे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed