फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Moradabad: Youth dies in road accident, happiness of Diwali turned into mourning

मुरादाबाद: सड़क हादसे में युवक की मौत, दिवाली की खुशियां मातम में बदली

Sun, 15 Nov 2020 08:26 PM IST
Mohit Mudgal अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: Mohit Mudgal Updated Sun, 15 Nov 2020 08:26 PM IST
विज्ञापन
Moradabad: Youth dies in road accident, happiness of Diwali turned into mourning
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
मुरादाबाद के मूंढापांडे थानाक्षेत्र में बाइक सवार दो दोस्तों को एक अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इस हादसे में एक युवक की मौत हो गई। जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के समय दोनों युवक मुरादाबाद से दिवाली त्योहार के लिए पूजन का सामान लेकर अपने घर लौट रहे थे। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों की सुपुर्दगी में दे दिया। इस हादसे से दिवाली के त्योहार की खुशियां मातम में बदल गई।
विज्ञापन


हादसे में जान गंवाने वाला युवक रामपाल उर्फ नीटू(25) रामपुर जनपद के टांडा थाना के होशपुर गांव निवासी था।  चार भाइयों में सबसे छोटा भाई रामपाल दिल्ली में रहकर पीतल फर्म में नौकरी करता था। 4 दिन पहले ही दिवाली का त्योहार मनाने के लिए अपने घर लौटा था। रामपाल के परिजनों ने बताया कि शनिवार शाम वह गांव के ही संजय के साथ मुरादाबाद से खरीदारी करने आया था। शाम करीब 5:30 बजे रामपाल और संजय अपने मुरादाबाद से खरीदारी करने के बाद घर लौट रहे थे।  
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि इनकी बाइक  मूंढापांडे थाना क्षेत्र के दलपतपुर अलीगंज मार्ग पर नगला चौकी के पास से गुजर रही थी। इसी दौरान किसी अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। रामपाल  और  साथी संजय गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को जिला अस्पताल भिजवा दिया गया। जहां डॉक्टरों ने रामपाल को मृत घोषित कर उसके शव को मोर्चरी में रखवा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जबकि संजय को भर्ती कर उसका उपचार शुरू कर दिया गया है।  दुर्घटना की जानकारी रामपाल के घर पहुंची कोहराम मच गया। कुछ ही देर में परिजन भी अस्पताल पहुंच गए।  मूंढापांडे थाना प्रभारी नवाब सिंह ने बताया कि रामपाल के शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों की सुपुर्दगी में दे दिया गया है। अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed