फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Moradabad: Woman murdered in Bhegpur, lost her life over money dispute

Moradabad: चाकू टूटने तक महिला के शरीर पर वार करता रहा युवक, रुपयों के विवाद में कर डाली निर्मम हत्या

Fri, 20 Oct 2023 12:32 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: विमल शर्मा Updated Fri, 20 Oct 2023 12:32 PM IST
सार

भोजपुर थाना पुलिस ने हत्यारोपी को हिरासत में ले लिया है। उसने पूछताछ में कई खुलासे किए हैं। पुलिस ने बताया कि विवाहिता की हत्या तीस हजार रुपये के लेनदेन में की गई है। 

विज्ञापन
Moradabad: Woman murdered in Bhegpur, lost her life over money dispute
मुरादाबाद का भोजपुर थाना - फोटो : संवाद

विस्तार

भोजपुर थाना क्षेत्र के रानी नांगल के जंगल में महिला सायदा की हत्या तीस हजार रुपये के विवाद में की गई थी। पुलिस ने महिला के पति की तहरीर पर दो लोगों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया है। इस मामले में नामजद किए गए आरोपी से पुलिस पूछताछ कर रही है।

विज्ञापन


भगतपुर के गांव जाहिदपुर सीकमपुर निवासी जफर की पत्नी शायदा (48) बुधवार सुबह सात बजे धारकनगला स्थित क्लीनिक से दवा लेने गई थी। दवा लेने के बाद वह घर लौटते समय अचानक गायब हो गई थी। इसके बाद उसका मोबाइल भी बंद हो गया था।
विज्ञापन


बुधवार शाम करीब पांच बजे सायदा का शव भोजपुर क्षेत्र में रानी नांगल में गन्ने के खेत में मिला था। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर मृतका की पहचान सायदा के रूप में कराई। महिला के शव के पास ही उसका बुर्का, मेकअप का सामान और मोबाइल मिला था।
विज्ञापन
विज्ञापन


सायदा के पति जाफर ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि जाहिदपुर सीकमपुर निवासी मुन्तयाज ने भोजपुर के सिडलऊ नजरपुर में रहने वाले उसके दामाद जाहिद को कॉल करके धमकी दी थी कि वह अपनी सास सायदा से तीस हजार रुपये वापस करा दे नहीं तो वह उसे जान से मार देगा।

जाफर ने आरोप लगाया कि मुन्तयाज ने अपने साथी के साथ मिलकर शायदा की हत्या की है। इस मामले में पुलिस ने नामजद आरोपी को हिरासत में लेकर उससे पूछताछ शुरू कर दी है। एसपी देहात संदीप कुमार मीना ने बताया कि पुलिस कुछ संदिग्ध लोगों से पूछताछ कर रही है। जल्द ही हत्याकांड का खुलासा किया जाएगा।

महिला पर किए चाकू से 11 वार

बृहस्पतिवार दोपहर आई पोस्टमार्टम रिपोर्ट से पता चला कि महिला पर चाकू से 11 वार किए गए थे। छह वार उसके सिर, एक वार गर्दन, एक महिला के सीने, दो पीठ और एक हमला दाएं कंधे पर किया गया था।



जिससे माना जा रहा है कि आरोपी ने लगातार महिला पर हमला किया था और वो बचने के लिए संघर्ष कर रही थी। जिस कारण महिला के शरीर पर अलग अलग चाकू लगा है। अधिक खून बह जाने से महिला की मौत हुई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed