फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Moradabad: Woman murdered by slitting her throat, head found 30 meters away, panic when child body was found

मुरादाबाद में सनसनी: महिला की गला काटकर हत्या.. तीस मीटर दूर मिला सिर, बच्चे की लाश मिली तो मचा गया हड़कंप

Fri, 18 Oct 2024 10:31 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: विमल शर्मा Updated Fri, 18 Oct 2024 10:31 AM IST
सार

मुरादाबाद के कटघर थाना क्षेत्र के देवापुर गांव में महिला का सिर कटा और सात साल के बच्चे का शव मिलने के बाद सनसनी मच गई। महिला की उम्र 30-35 साल और बच्चे का शव दो-तीन दिन पुराना बताया जा रहा है। पुलिस दोनों की पहचान करवाने की कोशिश कर रही है। 

विज्ञापन
Moradabad: Woman murdered by slitting her throat, head found 30 meters away, panic when child body was found
मुरादाबाद में महिला की हत्या। बच्चे की लाश मिली - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुरादाबाद के कटघर थाना क्षेत्र के देवापुर गांव के जंगल में एक महिला की गला काटकर हत्या कर दी गई। बृहस्पतिवार दोपहर ग्रामीणों ने रामगंगा नदी किनारे झाड़ियों में सिर कटा शव पड़ा देखा तो सन्न रह गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने छानबीन की तो 30 मीटर की दूरी पर महिला का सिर पड़ा मिल गया।

विज्ञापन


इसी दौरान पुलिस को करीब 200 मीटर की दूरी पर करीब सात साल के एक बच्चे का शव रामगंगा नदी में मिला। अब तक महिला और बच्चे की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि महिला और बच्चे में कोई संबंध तो नहीं है।
विज्ञापन


देवापुर गांव के लोग बृहस्पतिवार को खेत में काम कर रहे थे। इसी दौरान हवा चलने पर अचानक उन्हें दुर्गंध आने लगी। उन्होंने रामगंगा नदी किनारे जाकर देखा तो झाड़ियों में एक महिला का शव पड़ा था, लेकिन उसका सिर गायब था। यह देखकर ग्रामीण सन्न रह गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने इसकी जानकारी पुलिस को दी। एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह और सीओ कटघर आशीष प्रताप सिंह मौके पर पहुंच गए और उन्होंने फोरेंसिक टीम व एसओजी को भी मौके पर बुला लिया। टीमों ने आसपास सर्च ऑपरेशन चलाया।

इसी दौरान घटनास्थल से 30 मीटर की दूरी पर महिला का सिर पड़ा मिल गया। पुलिस टीमों ने इसके बाद भी सर्च ऑपरेशन जारी रखा। इस दौरान कल्याणपुर बाईपास पुल के पास रामगंगा में करीब सात साल के बच्चे का शव पड़ा मिल गया।


पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर मृतकों की पहचान कराने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिल पाई। एसपी सिटी कुमार रण विजयसिंह ने बताया कि महिला की उम्र करीब 30 से 35 साल होगी। शव आठ से 10 दिन पुराना लग रहा है। जबकि बच्चे का शव दो से तीन तीन पुराना लग रहा है। दोनों की पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed