फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Moradabad to be illuminated by two lakh lamps; cleanliness drive begins today.

Moradabad News: दो लाख दीपों से जगमगाएगा मुरादाबाद, आज से शुरू होगा स्वच्छता अभियान

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 17 Sep 2026 02:15 AM IST
विज्ञापन
Moradabad to be illuminated by two lakh lamps; cleanliness drive begins today.
मुरादाबाद। शहर में स्वच्छता को जनभागीदारी से जोड़ने के लिए नगर निगम की ओर से स्वच्छता ही सेवा अभियान-2026 का शुभारंभ 17 सितंबर को किया जाएगा। अभियान दो अक्तूबर तक चलेगा। पहले दिन सुबह से शाम तक विशेष सफाई अभियान, स्वच्छता जन-जागरूकता रैली, सेवा ज्योति कलश यात्रा और वृहद दीप प्रज्ज्वलन समेत कई कार्यक्रम होंगे। इस वर्ष अभियान की थीम स्वच्छता में सहभागिता, स्वच्छ भारत, विकसित भारत रखी गई है।
विज्ञापन




अभियान की शुरुआत सुबह 6:30 बजे बुद्धि विहार स्थित स्पंदन सरोवर के आसपास विशेष सफाई अभियान से होगी। इसके बाद सुबह नौ बजे कंपनी बाग से स्वच्छता जन-जागरूकता रैली निकाली जाएगी। रैली जैन मंदिर, आयुक्त कार्यालय, महिला थाना और पीली कोठी होते हुए पंचायत भवन पहुंचेगी। इसमें जनप्रतिनिधियों के अधिकारी-कर्मचारी व नागरिक शामिल होंगे। पीली कोठी स्थित राष्ट्रीय एकता चौक पर सेवा कलश स्थापित किया जाएगा। नगर निगम इसके साथ 156 घंटे का महासफाई अभियान भी चलाएगा।
विज्ञापन


70 वार्डों में जलेंगे 70 हजार दीप
महापौर विनोद अग्रवाल ने बताया कि दिनभर के कार्यक्रमों के बाद शाम छह बजे शहर के विभिन्न निर्धारित स्थानों और नगर निगम के सभी 70 वार्डों में एक साथ दो लाख दीप प्रज्ज्वलित किए जाएंगे। राम वाटिका में 25 हजार, हनुमान वाटिका में 25 हजार, संविधान पार्क में 25 हजार और मेजर ध्यानचंद भारतीय खेल पार्क में 15 हजार दीप जलेंगे। सभी 70 वार्डों में एक-एक हजार के हिसाब से 70 हजार दीप प्रज्ज्वलित किए जाएंगे। शेष 40 हजार दीप सर्किट हाउस, प्रमुख चौराहों, दिल्ली रोड स्थित विभिन्न स्मारकों और अन्य निर्धारित स्थलों पर जलाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed