{"_id":"63b2d174a1ba345ba75aa793","slug":"moradabad-three-arrested-for-planning-robbery","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad: लूट की योजना बना रहे तीन गिरफ्तार, आरोपियों के पास से अवैध हथियार बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad: लूट की योजना बना रहे तीन गिरफ्तार, आरोपियों के पास से अवैध हथियार बरामद
Mon, 02 Jan 2023 06:14 PM IST
Digvijay Singh
अमर उजाला ब्यूरो, मुरादाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, मुरादाबाद
Published by: Digvijay Singh
Updated Mon, 02 Jan 2023 06:14 PM IST
सार
थाना प्रभारी के अनुसार मझोला पुलिस ने गश्त के दौरान गागनवाली पुलिया के पास से शनिवार की रात तीन संदिग्धों को धर दबोचा। पकड़े गए आरोपियों में लक्ष्मणपुरी चिड़ियाटोला निवासी अनुराग उर्फ पोपू और गोलू उर्फ शिवम, गायत्रीनगर निवासी लक्की उर्फ रक्षित भटनागर शामिल हैं।
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
मुरादाबाद के मझोला पुलिस ने गागनवाली मैनाठेर पुलिया के पास से शनिवार की देर रात तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने अवैध तमंचा, कारतूस और चाकू बरामद किया। पुलिस का दावा है कि तीनों लूट और डकैती की योजना बना रहे थे।
विज्ञापन
थाना प्रभारी के अनुसार मझोला पुलिस ने गश्त के दौरान गागनवाली पुलिया के पास से शनिवार की रात तीन संदिग्धों को धर दबोचा। पकड़े गए आरोपियों में लक्ष्मणपुरी चिड़ियाटोला निवासी अनुराग उर्फ पोपू और गोलू उर्फ शिवम, गायत्रीनगर निवासी लक्की उर्फ रक्षित भटनागर शामिल हैं।
विज्ञापन
आरोपियों के पास से पुलिस ने एक अवैध तमंचा 315 बोर, दो कारतूस, दो चाकू और 590 रुपये बरामद किया। पुलिस की पूछताछ से पता चला कि तीनों डकैती और लूट की योजना बनाने के लिए इकट्ठा हुए थे। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में चौकी प्रभारी रामतलैया मदन कुमार, मुख्य आरक्षी इंद्रपाल सिंह, आरक्षी दीपक तोमर सहित अन्य लोग शामिल थे।
विज्ञापन