{"_id":"61fd9cede911c701964d3a26","slug":"moradabad-the-accused-who-threatened-the-poetess-is-in-custody","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुरादाबाद : कवयित्री को धमकी देने वाला आरोपी हिरासत में, समझौते के बाद छोड़ा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुरादाबाद : कवयित्री को धमकी देने वाला आरोपी हिरासत में, समझौते के बाद छोड़ा
Sat, 05 Feb 2022 03:08 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Sat, 05 Feb 2022 03:08 AM IST
विज्ञापन
demo pic
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कवयित्री को फोन पर धमकी देने वाले आरोपी युवक को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। आरोपी युवक मानसिक रूप से कमजोर है। थाने में बैठकर दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया। इसके बाद माफी मांगने पर युवक को छोड़ दिया गया।
विज्ञापन
पाकबड़ा थाना क्षेत्र के हाशमपुर गोपाल गांव निवासी निकहत मुरादाबादी कवयित्री हैं। 25 जनवरी की रात करीब साढ़े दस बजे किसी ने निकहत मुरादाबादी को फोन कर अभद्रता की थी और विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी थी। धमकी मिलने के बाद कवित्री का परिवार दहशत में था।
विज्ञापन
निकहत मुरादाबादी ने पुलिस को तहरीर देकर अज्ञात युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने नंबर को सर्विलांस पर लगाकर शुक्रवार को युवक को पकड़ लिया। पुलिस द्वारा पूछताछ में युवक ने अपना नाम अनस बताया। वह अमरोहा के हरियाना गांव निवासी है। अनस के परिजनों ने पुलिस को बताया कि वह मानसिक रूप से कमजोर है। इसका मुरादाबाद के न्यूरोसर्जन के यहां इलाज चल रहा है। अनस की हालत देख कवयित्री निकहत मुरादाबादी ने उसको माफ कर दिया।
विज्ञापन
कवयित्री निकहत मुरादाबादी ने पुलिस को लिखकर दिया कि वह अब किसी तरह की कार्रवाई नहीं चाहती हैं। उसके बाद अनस को परिजनों की सुपुर्दगी में दे दिया गया है। उसके परिजनों ने दोबारा ऐसा नहीं करने का आश्वासन भी दिया है। थाना प्रभारी रंजन शर्मा ने बताया की दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया है। आरोपी मानसिक रूप से कमजोर है। पुलिस फिर भी इस मामले की गहराई से जांच कर रही है।