फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Moradabad Student going to study tuition was beaten up by assailants of his age died in hospital

Moradabad: ट्यूशन पढ़ने जा रहे छात्र को हमउम्र हमलावरों ने पीटा, हुई मौत, परिजनों का हंगामा

Sun, 26 Jun 2022 08:54 PM IST
अनुराग सक्सेना संवाद न्यूज एजेंसी, मूंढापांडे (मुरादाबाद)
संवाद न्यूज एजेंसी, मूंढापांडे (मुरादाबाद) Published by: अनुराग सक्सेना Updated Sun, 26 Jun 2022 08:54 PM IST
सार

चमरौआ निवासी राशिद अली का 13 वर्षीय पुत्र मोहम्मद रजा पांचवीं का छात्र था। रविवार सुबह आठ बजे वह ट्यूशन पढ़ने के लिए जा रहा था। तभी रास्ते में उसका अन्य बच्चों से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। आरोप है कि उन लड़कों ने रजा को बहुत पीटा।

विज्ञापन
Moradabad Student going to study tuition was beaten up by assailants of his age died in hospital
मोहम्मद रजा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ट्यूशन पढ़ने निकले 13 वर्षीय छात्र की उसके हमउम्र लड़कों से लड़ाई हो गई। आरोप है कि तीन लड़कों ने उसे लात-घूसों पीटकर ईंट से हमला कर दिया, इसमें छात्र की मौत हो गई। पिता ने गांव के ही कुछ लोगों पर आरोप लगाया कि उन्होंने हमलावरों को उसके बेटे की जान लेने के लिए उकसाया। एफआईआर दर्ज नहीं होने पर परिजनों ने किशोर का शव दफनाने से इनकार कर दिया। उनकी मांग थी कि पहले एफआईआर दर्ज कर गिरफ्तारी हो इसके बाद ही शव दफनाएंगे।

विज्ञापन


चमरौआ निवासी राशिद अली का पुत्र मोहम्मद रजा (13) गांव के प्राइमरी स्कूल में पांचवीं का छात्र था। रविवार सुबह आठ बजे वह ट्यूशन पढ़ने के लिए जा रहा था। घर से करीब एक किलोमीटर दूर पहुंचने पर गांव के दो किशोरों से रजा की कहासुनी हो गई। दोनों ने एक और दोस्त को बुला लिया। इसके बाद तीनों ने मिल कर मोहम्मद रजा पर हमला बोल दिया। लात, घूसों और ईंट के वार से छात्र बेहोश हो गया।
विज्ञापन


पिता का आरोप है कि हमलावरों को दो अन्य लोगों ने ललकारा कि मोहम्मद रजा जिंदा नहीं बचना चाहिए। शह पाकर हमलावरों ने उसके बेटे के पेट और सीने पर वार किए। घटना की जानकारी मिलने पर पिता राशिद और मां रुकसाना मौके पर पहुंचे तो हमलावरों ने उनको भी जान से मारने की धमकी दी। हो हल्ला सुनकर मौके पर भीड़ इकट्ठा हो गई तो हमलावर मौके से फरार हो गए। परिवार के लोग घायल छात्र को लेकर दिल्ली रोड स्थित एक निजी अस्पताल पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने छात्र को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौत की सूचना मिलने के बाद मूंढापांडे पुलिस राशिद के घर पहुंची। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस मामले में पिता ने हत्या का मुकदमा दर्ज करने के लिए सात लोगों के खिलाफ तहरीर दी है। थानाध्यक्ष हिमांशु चौहान ने बताया कि पुलिस इस मामले की गहराई से जांच कर रही है।

शव दफन करने से किया इनकार

पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया। गांव पहुंचने पर परिजनों का गुस्सा बढ़ गया। लोग इस बात पर अड़ गए कि जब तक एफआईआर दर्ज नहीं होगी और दोषियों को गिरफ्तार नहीं किया जाएगा, किशोर का शव दफन नहीं करेंगे। पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed