{"_id":"69e1c3531546dd52690b58c8","slug":"moradabad-stone-pelting-between-two-groups-in-thakurdwara-ambedkar-statue-damaged-2026-04-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad: ठाकुरद्वारा में आपसी विवाद को लेकर हुआ पथराव, घटना में दोनों पक्षों के 11 लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad: ठाकुरद्वारा में आपसी विवाद को लेकर हुआ पथराव, घटना में दोनों पक्षों के 11 लोग घायल
Fri, 17 Apr 2026 10:51 AM IST
Vimal Sharma
संवाद न्यूज एजेंसी, ठाकुरद्वारा
संवाद न्यूज एजेंसी, ठाकुरद्वारा
Published by: Vimal Sharma
Updated Fri, 17 Apr 2026 10:51 AM IST
सार
ठाकुरद्वारा के नारायणपुर छंगा गांव में देर रात दो पक्षों के बीच विवाद के बाद पथराव हो गया। इसमें दोनों पक्षों के कई लोग जख्मी हो गए।
विज्ञापन
पथराव में जख्मी लोग
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नारायणपुर छंगा गांव में बृहस्पतिवार देर रात एक आयोजन में शामिल होने आए लोगों का अन्य ग्रामीणों से विवाद हो गया। दोनों पक्षों के बीच पथराव हुआ। घटना में दोनों पक्षों के 11 लोग घायल हुए हैं। गांव में तनाव के चलते फोर्स तैनात कर दी गई है।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि नारायणपुर छंगा गांव में मिश्रित आबादी है। 2022 में भाजपा से ठाकुरद्वारा विधानसभा सीट से चुनाव लड़े अजय प्रताप सिंह भी इसी गांव में रहते हैं।
विज्ञापन
दो दिन पहले ही गांव में डॉ. आंबेडकर की जयंती मनाई गई थी। बृहस्पतिवार को भाजपा नेता अजय का जन्मदिन था। कार्यक्रम में शामिल होने आए कुछ लोगों ने अपनी गाड़ियां गांव में लगी डॉ. आंबेडकर की मूर्ति के पास खड़ी कर दी थीं।
विज्ञापन
लोगों को मूर्ति के पास गाड़ी लगाने से रोका गया
गांव निवासी प्रकाश वीर ने बताया कि कुछ लोग मूर्ति के पास गाड़ी खड़ी कर रहे थे। उन्हें रोका तो लोग भड़क गए और उन्होंने पथराव शुरू कर दिया। बताया जा रहा है कि इसी मूर्ति का अपमान हुआ। प्रकाश वीर का कहना है कि उनके पक्ष के सात लोग घायल हो गए हैं।
भाजपा नेता ने कहा- मैंने ही लगवाई थी मूर्ति
अजय प्रताप सिंह का कहना है कि उन्होंने ही दो साल पहले ग्राम समाज की भूमि पर आंबेडकर मूर्ति लगवाई थी लेकिन कुछ लोग यहां कूड़ा डालने लगे थे। कुछ ही दूरी पर शनिदेव मंदिर है। लोगों ने कूड़ा डालने का विरोध किया तो विवाद हुआ। उन्होंने बताया कि वहां गाड़ियां खड़ी थीं। इसी दौरान किसी ने पथराव कर दिया। कार्यक्रम में शामिल होने आए चार लोग घायल हुए हैं।
गांव में तनाव नहीं: पुलिस
एसएसपी सतपाल अंतिल का कहना है कि कार पार्किंग को लेकर दो पक्षों में विवाद हुआ था। मामले की जांच की जा रही है। गांव में जातीय तनाव जैसी कोई स्थिति नहीं है।