{"_id":"6a34e72ca11cc0b94f0f57e9","slug":"moradabad-speeding-bus-hits-scooter-doctor-dies-spot-he-was-his-way-drop-student-off-coaching-2026-06-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुरादाबाद: तेज रफ्तार बस ने स्कूटी को मारी टक्कर, डॉक्टर की माैके पर ही मौत, छात्रा को कोचिंग छोड़ने जा रहे थे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुरादाबाद: तेज रफ्तार बस ने स्कूटी को मारी टक्कर, डॉक्टर की माैके पर ही मौत, छात्रा को कोचिंग छोड़ने जा रहे थे
Fri, 19 Jun 2026 12:23 PM IST
Vimal Sharma
संवाद न्यूज एजेंसी, भोजपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, भोजपुर
Published by: Vimal Sharma
Updated Fri, 19 Jun 2026 12:23 PM IST
सार
मुरादाबाद के भोजपुर में प्राइवेट बस की टक्कर से स्कूटी सवार डाॅक्टर की मौत हो गई। वह एक छात्रा को कोचिंग छोड़ने के लिए जा रहे थे। पुलिस ने बस को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
भोजपुर में सड़क हादसा
- फोटो : संवाद
विस्तार
भोजपुर थाना क्षेत्र में शुक्रवार सुबह सड़क हादसे में चिकित्सक की जान चली गई जबकि स्कूटी पर सवार युवती गंभीर रूप से घायल हो गई। डॉक्टर युवती को कोचिंग छोड़ने के लिए मुरादाबाद जा रहे थे।
विज्ञापन
सामने से आ रही प्राइवेट बस ने उनकी स्कूटी को टक्कर मार दी। पुलिस के अनुसार, थाना डिलारी क्षेत्र के गांव राजपुर केसरिया निवासी डॉ. आरिफ (45) पुत्र यूसुफ सुबह करीब सात बजे भोजपुर की छात्रा को कोचिंग के लिए छोड़ने जा रहे थे।
विज्ञापन
जब वह भोजपुर प्राइवेट बस स्टैंड के पास पहुंचे तभी काशीपुर की ओर से आ रही प्राइवेट बस ने स्कूटी में टक्कर मार दी। हादसे में डॉ. आरिफ और तेजस्वी गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों को तत्काल सीएचसी भोजपुर लेकर पहुंची।
विज्ञापन
जहां चिकित्सकों ने आरिफ को मृत घोषित कर दिया। घायल तेजस्वी की हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल मुरादाबाद रेफर कर दिया गया। पुलिस ने हादसे में शामिल प्राइवेट बस को कब्जे में लेकर थाने के बाहर खड़ा करा दिया है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।