{"_id":"64ce5d0b763661974d09ee74","slug":"moradabad-son-consumed-poison-six-months-ago-now-father-shot-dead-2023-08-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"आखिर मकसद क्या: छह महीने पहले बेटे ने जहर खाकर दी थी जान, अब पिता की गोली मारकर कर दी हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आखिर मकसद क्या: छह महीने पहले बेटे ने जहर खाकर दी थी जान, अब पिता की गोली मारकर कर दी हत्या
Sat, 05 Aug 2023 08:02 PM IST
विमल शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
Published by: विमल शर्मा
Updated Sat, 05 Aug 2023 08:02 PM IST
सार
छजलैट थाना क्षेत्र के गांव सदरपुर में खेत से चारा लेने गए किसान सूखा सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। वह 15 दिन से अपनी बहन के घर रह रहे थे। घर के पास ही नाली में उसका शव पड़ा मिला था।
विज्ञापन
सदरपुर में किसान की हत्या के बाद मौके पर जांच करती फोरेंसिक टीम
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गांव सदरपुर में शुक्रवार की शाम जिस किसान सूखा सिंह की गोली मारकर हत्या की गई है, उसके इकलौते बेटे अंकित ने छह माह पहले पिता से जमीनी विवाद के चलते जहर खाकर जान दे दी थी। बताया गया है कि सूखा के पास करीब 33 बीघा कृषि भूमि थी, जिसे वह बेच रहा था। उसका बेटे अंकित और उसकी पत्नी कौशल ने विरोध भी किया था।
विज्ञापन
इसी के चलते अंकित ने जहर खा लिया था। इस संबंध में सूखा के खिलाफ आत्म हत्या के लिए उकसाने का केस भी दर्ज हुआ था। जानकारी के अनुसार सूखा सिंह ने करीब 20 बीघा भूमि एक रिश्तेदार को लिखा पढ़ी में दान दे दी थी। इसी के साथ उसने दो बीघा भूमि को बेच दिया था, लेकिन विरोध के चलते इसका दाखिल खारिज नहीं हो पाया है।
विज्ञापन
छजलैट थाना क्षेत्र के गांव सदरपुर में खेत से चारा लेने गए किसान सूखा सिंह (58) की गोली मारकर हत्या कर दी गई। वह 15 दिन से अपनी बहन के घर रह रहा था। घर के पास ही नाली में उसका शव पड़ा मिला है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है। फिलहाल मामला जमीन के विवाद से जुड़ा माना जा रहा है।
विज्ञापन
छजलैट थाना क्षेत्र के ही गांव पचोकरा खानपुर के रहने वाले सूखा सिंह पुत्र रामचंद्र सिंह किसान थे। करीब 15 दिन से वह गांव सदरपुर में बहन जमना देवी के घर पर रह रहे थे। शुक्रवार शाम वह बहन के घर के पास ही खेत से चारा लेने गए थे।
शाम करीब सात बजे अचानक फायर की आवाज सुनकर जब सूखा का भांजा राहुल खेत की तरफ पहुंचा तो यहां सूखा सिंह नाली में मृत अवस्था में पड़े थे और उनके सिर से खून बह रहा था। पास में चारे की गठरी हुई थी। करीब 50 मीटर की दूरी पर दूसरी गठरी और चारा काटने वाली दरांती भी पड़ी थी।
राहुल की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और वरिष्ठ अधिकारियों को जानकार दी। एसएसपी हेमराज मीना, एसपी देहात संदीप कुमार मीना, सीओ कांठ अंकित तिवारी भी पहुंच गए। इसके बाद फोरेंसिक टीम मौके पर बुला ली गई।
मृतक के भांजे राहुल से पुलिस पूछताछ कर रही है। किसान की हत्या किसने और क्यों की पुलिस देर रात तक इसकी जांच में जुटी हुई थी। सूखा सिंह की पत्नी कौशल व अन्य परिजन गांव पचोकरा खानपुर में ही रहते हैं।
किसान की हत्या के मामले में केस दर्ज किया जा रहा है। हर पहलू पर जांच की जा रही है। - हेमराज मीना, एसएसपी