फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   moradabad silver brick used in ram mandir foundation in ayodhya

राम मंदिर की नींव में लगेगी पीतलनगरी की रजत शिला

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 02 Aug 2020 02:09 AM IST
विज्ञापन
moradabad silver brick used in ram mandir foundation in ayodhya
मुरादाबाद। अयोध्या में पांच अगस्त को होने वाले भगवान राम के भव्य मंदिर के भूमिपूजन के लिए देशभर में उत्साह और उमंग है। मुरादाबादवासी भी प्रभु राम की आस्था के इस संगम में गोता लगाने के लिए तैयार हैं। राम मंदिर की नींव में लगने के लिए मुरादाबाद से भी चांदी की शिला जाएगी। इसके लिए श्रीराधा कृष्ण आश्रम लोधीपुर रोड हरथला में तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। पांच अगस्त को आश्रम को फूलों के अलावा 1008 दीयों से सजाया जाएगा। इस्कान प्रचारक और कथा वाचक आचार्य धीरशांत दास ने बताया कि कोरोना संक्रमण से बचने के लिए कार्यक्रम में ज्यादा श्रद्धालुओं को नहीं बुलाया जा रहा है। करीब 20 श्रद्धालु आश्रम आएंगे।
विज्ञापन

सुबह 11 बजे शिला का पूजन और चौकी पर उसकी स्थापना होगी। शाम छह बजे से नौ बजे तक भगवान के प्रकट होने की कथा सुनाई जाएगी। विशेष कथा सेतु बंध की रहेगी, क्योंकि वहीं से शिला का महत्व है। कथा के बाद कीर्तन और प्रसाद वितरण किया जाएगा। ढाई किलो की चांदी की शिला मुरादाबाद की ओर से मंदिर की नींव में लगाने के लिए भेजी जाएगी। श्रीराम नाम लिखी यह शिला हम सबके लिए सौभाग्य की प्रतीक है। इस शिला को आयोध्या में अगस्त के आखिरी सप्ताह या सितंबर शुरुआत में भेजा जाएगा।
विज्ञापन

आनलाइन होंगे कार्यक्रम के दर्शन
श्रद्धालु भगवान राम के इस मनमोहक कार्यक्रम के दर्शन यूट्यूब चैनल, फेसबुक के अलावा व्हॉट्सएप पर भी कर सकेंगे। धीरशांत दास के मुताबिक एक लाख श्रद्धालुओं तक कार्यक्रम को पहुंचाने का लक्ष्य रखा गया है। देश के अलावा विदेशी श्रद्धालुओं को इसके दर्शन कराए जाएंगे। इसके लिए व्हॉट्सएप पर समूहों में शामिल करीब एक हजार लोगों को संदेश भेजा जाएगा, जो उसे आगे फारवर्ड करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

16 सितंबर से रामलीला मंचन प्रस्तावित
कार्तिकेय संस्था के सचिव डॉ. पंकज दर्पण ने बताया कि करीब दस वर्ष से अयोध्या में लगातार रामलीला का मंचन कर रहा हूं। इस वर्ष अप्रैल माह में रामलीला प्रस्तावित थी, लेकिन लॉकडाउन की वजह से यह स्थगित हो गई थी। अब रामलीला मंचन के लिए 16 सितंबर से तारीख मिली है। डॉ. पंकज दर्पण में बताया इतने वर्षों में प्रभु राम की नगरी अयोध्या से आत्मीय रिश्ता हो गया है। अब वहां के लोग अपने से लगते हैं। विभिन्न स्थानों पर रामलीला का मंचन करते हैं, लेकिन सबसे अधिक इंतजार अयोध्या में रामलीला का मंचन करने का रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed