फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Moradabad sexual assaul victim her father says daughter herself tore clothes

Moradabad : भोजपुर दुष्कर्म मामले में सीडब्ल्यूसी ने दर्ज किए किशोरी के परिजनों के बयान, पिता ने कही यह बात

Wed, 21 Sep 2022 11:52 PM IST
अनुराग सक्सेना अमर उजाला ब्यूरो, मुरादाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, मुरादाबाद Published by: अनुराग सक्सेना Updated Wed, 21 Sep 2022 11:52 PM IST
सार

भोजपुर थानाक्षेत्र में सामूहिक दुष्कर्म पीड़ित किशोरी का सड़क पर निर्वस्त्र वीडियो वायरल होने के मामले में बुधवार को बाल कल्याण समिति (सीडब्ल्यूसी) समेत अन्य टीमों ने गांव पहुंच कर जांच की और परिजनों के बयान दर्ज किए। इस दौरान पीड़ित के पिता ने घटना से इनकार किया।

विज्ञापन
Moradabad sexual assaul victim her father says daughter herself tore clothes
सामूहिक दुष्कर्म का मामला। - फोटो : amar ujala

विस्तार

भोजपुर थानाक्षेत्र में सामूहिक दुष्कर्म पीड़ित किशोरी का सड़क पर निर्वस्त्र वीडियो वायरल होने के मामले में बुधवार को बाल कल्याण समिति (सीडब्ल्यूसी) समेत अन्य टीमों ने गांव पहुंच कर जांच की और परिजनों के बयान दर्ज किए। इस दौरान पीड़ित के पिता ने घटना से इनकार किया।

विज्ञापन


ठाकुरद्वारा के गांव निवासी एक व्यक्ति ने सात सितंबर को भोजपुर थाने में केस दर्ज कराया था। जिसमें उसने बताया था कि उसके साले की नाबालिग बेटी एक सितंबर को मेला देखने गई थी। आरोप है वहां से आरोपी नितिन, कपिल, अजय, नौशेअली अगवा कर ले गए थे। सैदपुर खद्दर के जंगल में ले जाकर सामूहिक दुष्कर्म किया। किशोरी के चीखपुकार की सुनकर खेत की सिंचाई कर रहे ग्रामीण आए तोआरोपी मौके से भाग गए थे। 
विज्ञापन


पुलिस ने 15 सितंबर को इस मामले में नौशे अली को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। मंगलवार को एक महिला ने किशोरी का सड़क पर निर्वस्त्र वायरल वीडियो को ट्वीट पर मुरादाबाद पुलिस को टैग किया था। इस मामले में बुधवार को बाल कल्याण समिति, एएचटीयू, एलआईयू और भोजपुर थाने की पुलिस ने गांव पहुंच जांच की। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सीडब्ल्यूसी के अध्यक्ष अमित कौशल ने बताया कि उन्होंने गांव के लोगों के बयान लिए। इसके अलावा पीड़ित के पिता के भी बयान दर्ज किए गया। उन्होंने दुष्कर्म की घटना से इन्कार किया है। पिता के मुताबिक उसकी बेटी मानसिक रूप से कमजोर है। पिता ने लोगों से अपील की है कि उसकी बेटी का वीडियो वायरल न करें। 

एसएसपी हेमंत कुटियाल ने बताया कि मेडिकल रिपोर्ट में दुष्कर्म की पुष्टि नहीं हुई है। किशोरी मानसिक रूप से कमजोर है। सभी पहलुओं की गहनता से जांच की जा रही है। तथ्यों के आधार परकार्रवाई की जा रही है। वीडियो वायरल करने वालों को भी चिह्नित किया जा रहा है।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed