फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Moradabad: Ruckus over stopping of BKU leader car toll plaza, vehicles queued on highway for an hour

Moradabad: टोल प्लाजा पर भाकियू नेता की कार रोकने पर हंगामा, एक घंटे हाईवे पर लगी रहीं वाहनों की कतार

Sun, 02 Mar 2025 11:28 AM IST
विमल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, मूंढापांडे
संवाद न्यूज एजेंसी, मूंढापांडे Published by: विमल शर्मा Updated Sun, 02 Mar 2025 11:28 AM IST
सार

नियामतपुर इकरोटिया टोल प्लाजा पर भाकियू अराजनैतिक के बरेली जिलाध्यक्ष की कार रोकने पर समर्थकों ने हंगामा किया। उनकी टोलकर्मियों से धक्कामुक्की हो गई। विरोध में कार्यकर्ताओं ने टोल पर धरना दिया। इससे हाईवे पर जाम लग गया। सीओ हाईवे के समझाने पर एक घंटे बाद प्रदर्शन खत्म हुआ।

विज्ञापन
Moradabad: Ruckus over stopping of BKU leader car toll plaza, vehicles queued on highway for an hour
सड़क पर धरने पर बैठे भाकियू कार्यकर्ता। - फोटो : संवाद

विस्तार

नियामतपुर इकरोटिया टोल प्लाजा पर भाकियू अराजनैतिक के बरेली जिलाध्यक्ष की कार रोकने पर समर्थकों ने हंगामा शुरू दिया। साथ ही टोलकर्मियों से धक्कामुक्की भी हुई। संगठन से जुड़े कार्यकर्ताओं के धरना देने पर हाईवे पर वाहनों की कतारें लग गईं।

विज्ञापन


सीओ हाईवे के समझाने पर एक घंटे बाद किसान नेता और कार्यकर्ता टोल प्लाजा से हटे। इसके बाद आवागमन सामान्य हो सका। भाकियू अराजनैतिक के बरेली के जिलाध्यक्ष तेजपाल गंगवार शनिवार दोपहर करीब तीन बजे दिल्ली से बरेली जा रहे थे।
विज्ञापन


जिलाध्यक्ष ने आरोप लगाया कि टोलकर्मियों ने उनकी कार रोक ली और अभद्रता की। कार रोके जाने की सूचना पर ब्लाॅक अध्यक्ष शंकर सिंह के नेतृत्व में संगठन के कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे। नारेबाजी करते हुए कार्यकर्ता टोल पर धरने पर बैठ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान टोलकर्मियों और कार्यकर्ताओं के बीच धक्कामुक्की भी हुई। हंगामा के कारण टोल प्लाजा पर वाहनों की कतारें लग गईं। सूचना पर पुलिस के साथ सीओ हाईवे अंकित कुमार झा भी पहुंच गए। जिलाध्यक्ष ने टोलकर्मियों पर अभद्रता का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की।

लंबा जाम लगता देख सीओ हाईवे ने किसानों को समझाया। करीब एक घंटे तक प्रदर्शन के बाद भाकियू नेता व कार्यकर्ता धरने से हटे। किसान नेताओं ने कहा कि यूनियन के पदाधिकारियों के साथ बदसलूकी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। प्रदर्शन में दानिश चौधरी, सोनू, रवि आदि उपस्थित रहे। 

फ्री में गाड़ी निकालने को लेकर हुआ विवाद 

सीओ हाईवे ने बताया कि भाकियू जिलाध्यक्ष और टोलकर्मियों के बीच गलतफहमी के कारण कहासुनी हो गई थी। किसानों को समझा कर भेज दिया गया। टोल के शिफ्ट प्रभारी महेश कुमार त्यागी ने बताया कि जिलाध्यक्ष कार फ्री में निकालने के लिए दबाव बना रहे थे। स्थानीय भाकियू नेता ने भी गाड़ियों को निकालने का कोई संदेश नहीं दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed