फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Moradabad: Rs 2.62 crore embezzled from Prathama UP Gramin Bank, loans given on fake balance sheet

Moradabad: प्रथमा यूपी ग्रामीण बैंक में 2.62 करोड़ का गबन, 24 खातों में भेजी रकम, फर्जी बैलेंस सीट पर दिए लोन

Sun, 06 Jul 2025 11:09 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: विमल शर्मा Updated Sun, 06 Jul 2025 11:09 AM IST
सार

प्रथमा यूपी ग्रामीण बैंक की पाकबड़ा शाखा में 2.62 करोड़ के गबन का मामला सामने आया है। आंतरिक जांच में खुलासा हुआ कि तत्कालीन शाखा प्रबंधक ने फर्जी बैलेंस शीट के आधार पर 24 लोगों को बिजनेस लोन स्वीकृत किए। लोन स्वीकृति में जरूरी दस्तावेज और स्टॉक बीमा भी नहीं लिए गए। 

विज्ञापन
Moradabad: Rs 2.62 crore embezzled from Prathama UP Gramin Bank, loans given on fake balance sheet
मुरादाबाद पुलिस कर रही जांच (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : istock

विस्तार

प्रथमा यूपी ग्रामीण बैंक की पाकबड़ा शाखा में 2.62 करोड़ का गबन का मामला सामने आया है। बैंक की आंतरिक जांच में पता चला कि तत्कालीन शाखा प्रबंधक साजिद अली ने फर्जी बैलेंस सीट पर बिजनेस लोन स्वीकृत कर दिए।

विज्ञापन


शाखा के वर्तमान वरिष्ठ प्रबंधक योगेश कुमार ने तत्कालीन प्रबंधक साजिद अली समेत 24 लोगों पर धोखाधड़ी और गबन में केस दर्ज कराया है।मझोला के बुद्धि विहार निवासी एवं शाखा के वरिष्ठ प्रबंधक योगेश कुमार के शिकायती पत्र पर आर्थिक अपराध शाखा लखनऊ के डीजी के आदेश पर पाकबड़ा थाने की पुलिस ने केस दर्ज किया है।
विज्ञापन


जिसमें योगेश कुमार ने बताया कि शाखा में 5 नवंबर 2022 से 10 मई 2024 तक साजिद अली प्रबंधक के पद पर कार्यरत रहे हैं। बैंक की आंतरिक जांच में सामने आया है कि साजिद अली के कार्यकाल के दौरान धन के दुरुपयोग से संबंधित कई गंभीर अनियमितताएं उजागर हुई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


24 लोगों के लोन की स्वीकृति दी गई। इन्हें 2.62 करोड़ रुपये का लोन दिया गया। लोन स्वीकृति के लिए आवश्यक बिल और दस्तावेज प्राप्त नहीं किए गए। ऋण के बदले आवश्यक स्टॉक बीमा की कमी भी पाई गई, जिससे बैंक की सुरक्षा कमजोर हुई। फर्जी बैलेंस शीट के आधार पर ऋण स्वीकृत किए गए।

केस दर्ज कर लिया गया है। दो करोड़ से ज्यादा गबन होने के कारण इस मामले को आर्थिक अपराध शाखा में जांच कराई जाएगी। - कुमार रणविजय सिंह, एसपी सिटी

इनका लोन स्वीकृति किया गया

प्रबंधक साजिद अली के कार्यकाल में मो. शाहरून हारून, मो. फैज, मो. अनस, मो. इरफान, मो. शरीफ, मो. यामीन, नाजिम, मो. आबिद सुभान, शाहिदा बेगम, एमएस, एमए कंट्रक्सन एंड सप्लाई, परवीन जहां, मुजस्सिम अली, इरशाद, नौशाद हुसैन, आकाश दीप, निसार अली, एनएम फर्नीचर, अमान कंटसन, मो. साहिल, रमेश सिंह, मो. इमरान, राशिद हुसैन, मो. जर्रार को बिजनेस लोन की स्वीकृति दी गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed