फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Moradabad: Robbery from businessman in front of temple, incident captured in CCTV

मुरादाबाद: मंदिर के सामने कारोबारी से लूट, घटना सीसीटीवी में कैद 

Tue, 24 Aug 2021 06:38 PM IST
Trainee Trainee अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: Trainee Trainee Updated Tue, 24 Aug 2021 06:38 PM IST
सार

रामगंगा विहार कॉलोनी में शिव शक्ति मंदिर के पास व्यापारी अशोक कुमार मंगलवार सुबह 7:00 बजे घर के बाहर मोहल्ले में ही टहल रहे थे। इसी दौरान पीछे से एक बाइक दो युवक आए और कारोबारी से चेन लूट ली। यह पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। 

विज्ञापन
Moradabad: Robbery from businessman in front of temple, incident captured in CCTV
मौके पर मौजूद पुलिस - फोटो : amar ujala

विस्तार

मुरादाबाद के सिविल लाइंस थानाक्षेत्र में बाइक सवार बदमाशों ने कारोबारी से चेन लूट ली। यह पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। पुलिस आरोपियों का पता लगा रही है। मंगलवार सुबह टहलने गए व्यापारी अशोक कुमार से बाइक सवार बदमाशों ने सोने की चेन लूट ली।

विज्ञापन


पीड़ित के शोर मचाने पर आरोपी बदमाश बाइक दौड़ा कर फरार हो गए। सीसीटीवी फुटेज देख पुलिस बदमाशों तक पहुंचने का प्रयास कर रही है।

रामगंगा विहार कॉलोनी में शिव शक्ति मंदिर के पास व्यापारी अशोक कुमार मंगलवार सुबह 7:00 बजे घर के बाहर मोहल्ले में ही टहल रहे थे। इसी दौरान पीछे से एक बाइक दो युवक आए।
विज्ञापन


बदमाश ने पहना था हेलमट 
बाइक चला रहे बदमाश ने हेलमेट पहन रखा था। अशोक कुमार के पास बदमाशों ने बाइक रोकी । उनसे रास्ता पूछने के बहाने बातचीत शुरू कर दी। इसी दौरान बाइक पर पीछे बैठे बदमाश ने झपट्टा मारकर अशोक कुमार के गले से सोने की चेन तोड़ ली। व्यापारी ने शोर मचाया तो बाइक दौड़ाकर कांठ रोड की ओर फरार हो गए। आस पड़ोस के लोगों ने अपने घरों में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज चेक की। जिसमें बदमाशों की तस्वीरें कैद हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीओ सिविल लाइंस पहुंचे मौके पर 
सूचना मिलने पर सीओ सिविल लाइंस इंदू सिद्धार्थ ने मौके पर पहुंचकर  पीड़ित से घटना की जानकारी ली। सीओ बताया कि मुकदमा दर्ज कर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी गई है। सीसीटीवी कैमरे की फुटेज भी चेक की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed