{"_id":"6124e4138ebc3e17183ed3f3","slug":"moradabad-robbery-from-businessman-in-front-of-temple-incident-captured-in-cctv","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुरादाबाद: मंदिर के सामने कारोबारी से लूट, घटना सीसीटीवी में कैद ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुरादाबाद: मंदिर के सामने कारोबारी से लूट, घटना सीसीटीवी में कैद
Tue, 24 Aug 2021 06:38 PM IST
Trainee Trainee
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
Published by: Trainee Trainee
Updated Tue, 24 Aug 2021 06:38 PM IST
सार
रामगंगा विहार कॉलोनी में शिव शक्ति मंदिर के पास व्यापारी अशोक कुमार मंगलवार सुबह 7:00 बजे घर के बाहर मोहल्ले में ही टहल रहे थे। इसी दौरान पीछे से एक बाइक दो युवक आए और कारोबारी से चेन लूट ली। यह पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई।
विज्ञापन
मौके पर मौजूद पुलिस
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुरादाबाद के सिविल लाइंस थानाक्षेत्र में बाइक सवार बदमाशों ने कारोबारी से चेन लूट ली। यह पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। पुलिस आरोपियों का पता लगा रही है। मंगलवार सुबह टहलने गए व्यापारी अशोक कुमार से बाइक सवार बदमाशों ने सोने की चेन लूट ली।
विज्ञापन
पीड़ित के शोर मचाने पर आरोपी बदमाश बाइक दौड़ा कर फरार हो गए। सीसीटीवी फुटेज देख पुलिस बदमाशों तक पहुंचने का प्रयास कर रही है।
रामगंगा विहार कॉलोनी में शिव शक्ति मंदिर के पास व्यापारी अशोक कुमार मंगलवार सुबह 7:00 बजे घर के बाहर मोहल्ले में ही टहल रहे थे। इसी दौरान पीछे से एक बाइक दो युवक आए।
विज्ञापन
बदमाश ने पहना था हेलमट
बाइक चला रहे बदमाश ने हेलमेट पहन रखा था। अशोक कुमार के पास बदमाशों ने बाइक रोकी । उनसे रास्ता पूछने के बहाने बातचीत शुरू कर दी। इसी दौरान बाइक पर पीछे बैठे बदमाश ने झपट्टा मारकर अशोक कुमार के गले से सोने की चेन तोड़ ली। व्यापारी ने शोर मचाया तो बाइक दौड़ाकर कांठ रोड की ओर फरार हो गए। आस पड़ोस के लोगों ने अपने घरों में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज चेक की। जिसमें बदमाशों की तस्वीरें कैद हो गई है।
विज्ञापन
सीओ सिविल लाइंस पहुंचे मौके पर
सूचना मिलने पर सीओ सिविल लाइंस इंदू सिद्धार्थ ने मौके पर पहुंचकर पीड़ित से घटना की जानकारी ली। सीओ बताया कि मुकदमा दर्ज कर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी गई है। सीसीटीवी कैमरे की फुटेज भी चेक की जा रही है।