फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   moradabad road

संभल कर चलें ... कही भी धंस रही सड़के

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 05 Sep 2019 02:06 AM IST
विज्ञापन
moradabad road
मुरादाबाद। मूसलाधार बारिश के बाद लोकोशेड पुल पर फव्वारा चौक के छोर पर पुलिया पर सड़क धंस गई। सिर्फ यही नहीं, टाउन हॉल की मुख्य सड़क पर जहां सीवर लाइन डलवाई गई थी, वहां काफी दूर तक मिट्टी धंस चुकी है। मनोरंजन सदन की सड़क पर भी कुछ ऐसे ही हालात है। जगह-जगह पर मिट्टी धंसने से हादसे की आशंका बनी हुई है। लोगों को चलने में दिक्कत आ रही है।
विज्ञापन

इससे पहले रिकार्ड बारिश में लोक निर्माण विभाग, आवास विभाग और मुरादाबाद विकास प्राधिकरण की सड़कों के धंसने के मामले सामने आ चुके हैं। नगर निगम के निर्माण विभाग ने नई सड़कों की बेतरतीब खुदाई की वजह से 6.5 करोड़ का एस्टीमेट बनाकर जलनिगम को थमा दिया था। वहीं जल निगम ने एल एंड टी कंपनी को नोटिस जारी किया था। नगर आयुक्त ने खुद मुआयना करके सड़कों की जल्द मरम्मत के निर्देश जारी किए थे।
विज्ञापन

अब मंगलवार देर रात हुई मूसलाधार बारिश में लोकोशेड पुल के पास पुलिया धंस गई। दिन में कई बार वाहन चालक इसमें फंस रहे हैं, जिसकी वजह से जाम भी लग रहा है। जगह-जगह सीवर लाइन के भराव के धंसने के मामले सामने आए हैं। कांशीराम नगर की तरफ जाने वाली खस्ताहाल सड़क बारिश में चलने योग्य नहीं बची है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed