फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Moradabad: Retired wing commander befriended a woman on Facebook, duped of Rs 6.24 lakh

Moradabad: सेवानिवृत्त विंग कमांडर की युवती से फेसबुक पर हुई दोस्ती, ठग लिए 6.24 लाख रुपये, इस तरह हुआ खुलासा

Mon, 28 Apr 2025 05:56 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: विमल शर्मा Updated Mon, 28 Apr 2025 05:56 PM IST
सार

एयरफोर्स के पूर्व विंग कमांडर मंसूर आलम सिद्दीकी साइबर ठगी का शिकार हो गए। अंजली रेड्डी नाम की युवती ने निवेश का झांसा देकर उनसे छह लाख रुपये ट्रांसफर करवा लिए। पीड़ित की शिकायत पर केस दर्ज कर जांच और रकम वापस कराने का प्रयास किया जा रहा है।

विज्ञापन
Moradabad: Retired wing commander befriended a woman on Facebook, duped of Rs 6.24 lakh
मुरादाबाद पुलिस कर रही जांच - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एयरफोर्स में विंग कमांडर रहे मंसूर आलम सिद्दीकी साइबर ठगी के शिकार हो गए। फेसबुक के जरिए एक युवती उनसे जुड़ी और कंपनी में निवेश कराकर मोटी रकम कमाने का झांसा देकर छह लाख 24 हजार रुपये ट्रांसफर करवा ली। आरोपी और उसके साथी ने 20 लाख रुपये और मांगे तो उन्हें साइबर ठगी का एहसास हो गया।

विज्ञापन


पीड़ित ने साइबर अपराध थाने में अंजली रेड्डी नाम की युवती के खिलाफ केस दर्ज कराया है। पाकबड़ा थाना क्षेत्र में नया मुरादाबाद स्थित सुपर टेक में रहने वाले मंसूर आलम सिद्दीकी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि फेसबुक पर अंजली रेड्डी नाम की युवती उनसे जुड़ी और मैसेंजर पर मैसेज भेजने लगी।
विज्ञापन


बातचीत के दौरान उसने बताया कि वह जीआरजीसी गोल्ड माइन ट्रेड नाम की कंपनी में निवेश करेंगे तो अच्छा मुनाफा हो गया। उसने निवेश करने का तरीका भी समझाया। इसके बाद आरोपी युवती ने उनसे नौ मार्च से लेकर 16 मार्च के बीच 542870 रुपये अलग अलग खातों में ट्रांसफर करा लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा 82 हजार रुपये किसी अन्य खाते में ट्रांसफर कराए। आरोपी युवती ने उनसे 624870 रुपये ट्रांसफर करा लिए हैं। मंसूर आलम सिद्दीकी ने अपनी रकम वापस लगाने का प्रयास किया तो आरोपी युवती और उसके साथी ने बीस लाख रुपये और ट्रांसफर करने को कहा।


तब पीड़ित समझ कर गए कि उनके साथ साइबर ठगी हो गई है। उन्होंने इस मामले की शिकायत साइबर अपराध थाने में की है। एसपी क्राइम सुभाष चंद्र गंगवार ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज किया गया है। इस मामले की जांच पड़ताल में जुटी लगी है। रुपये वापस कराने का प्रयास किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed